Friday, May 17, 2024
Homeहरियाणासोनीपतहरियाणा के इस जिले में दलित की पीट-पीटकर हत्या, चौराहे पर फेंककर...

हरियाणा के इस जिले में दलित की पीट-पीटकर हत्या, चौराहे पर फेंककर किया हत्या का ऐलान

- Advertisment -
- Advertisment -

Haryana Crime:हरियाणा के सोनीपत जिले में एक दलित युवक को लाठियों से बुरी तरह से पीटा गया। पीटने के बाद दंबंगों ने युवक को रात 12 बजे लहूलहूान हालत में गांव के चौराहे पर फेंक कर हत्या का ऐलान कर दिया। दंबंगों ने दलित बस्ती में जाकर हत्या का खुला ऐलान कर दिया।

अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत

घायल युवक को उसकी बहनों ने अस्पताल में जाकर भर्ती कराया। युवक की हालत इतनी गंभीर थी कि उसे किसी भी अस्पताल में भर्ती नहीं किया।  तड़के युवक को  दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई और दो साल के एक बच्चे का पिता था। पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले को हत्या में तरमीम करके जांच शुरू कर दी है। उसका पोस्टमार्टम दिल्ली में किया जा रहा है।

जगदीश जाट और उसके भांजे ने लाठियों से पीटकर युवक को किया लहूलूहान

मृतक युवक की बहन ने पुलिस को जानकारी दी कि उनका इकलौता भाई जोनी मंडी में सब्जी का कारोबार करता था। उसके साथ में ही गांव का जगदीश जाट भी सब्जी की दुकान करता है। रात को करीब नौ बजे जगदीश जाट का फोन आया था।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने लॉन्च की अमृत भारत स्टेशन योजना

उसने कॉल करके जोनी को जरूरी काम होने की बात कहकर बुला लिया। उसके बाद जोनी का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। वह रात में करीब 11 बजे जोनी को देखने के लिए गईं, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रात में करीब 12 बजे जगदीश जाट और उसका भांजा बाइक से मोहल्ले में आए और जोनी को मार डालने की बात कही।

उन्होंने एलान किया जिस किसी में हिम्मत है, उसको उठाकर लाए। रात में रीना अपनी बहन के साथ चौराहे पर पहुंची और लहूलुहान हालत में पड़े भाई को उठाया। जोनी ने उनको बताया कि जगदीश जाट और उसके भांजे ने लाठियों से पीटकर उसकी यह हालत की है। रीना और उनकी बहन ने घटना की सूचना पुलिस को दी और अपने भाई को लेकर  दिल्ली के सत्यवादी राजा हरिश्चंद अस्पताल में पहुंची। लेकिन हालत गंभीर देते हुए जोनी को अस्पताल में भर्ती करने से इंकार कर दिया और कहा गया कि उसे किसी बड़े अस्पताल में ले जाया जाये।

दोनों आरोपी मौके से फरार 

दोनों बहनों ने अपने रिश्तेदारों के साथ जोनी को दो प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने भी भर्ती नहीं किया। उसके बाद तड़के जोनी को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर सुबह करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। दोनों नामजद आरोपी मौके से फरार हैं पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

 

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular