Thursday, May 9, 2024
Homeस्वास्थ्यHaryana Corona Cases: हरियाणा का कोरोना पॉजिटिव रेट देश में तीसरे नंबर...

Haryana Corona Cases: हरियाणा का कोरोना पॉजिटिव रेट देश में तीसरे नंबर पर पहुंचा, 24 घंटे में 937 नए मामले

- Advertisment -
- Advertisment -

Haryana Coronavirus Cases Update: हरियाणा में कोरोना संक्रमण के हालात अब डरा रहे हैं। देश में दिल्ली और केरल के बाद तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कोविड-19 पॉजिटिव केस हरियाणा में हैं। संक्रमण का यह आंकड़ा रोजाना बढ़ रहा है। प्रदेश के 12 जिलों में पॉजिटिविटी दर 10 प्रतिशत से अधिक है। हरियाणा में कोविड पॉजिटिविटी दर 19.28 प्रतिशत दर्ज की गई है।

हरियाणा में शनिवार को कोविड-19 के 937 नए मामले सामने आए और 756 लोग ठीक हो गए। हालांकि 5,649 सक्रिय मामले हैं, लेकिन किसी के मरने की सूचना नहीं है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकुला, हिसार, करनाल, अंबाला, रोहतक, झज्जर और फतेहाबाद सबसे बुरी तरह प्रभावित जिलों में से थे। नूंह, चरखी दादरी, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, जींद और भिवानी जिलों से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्य में कोविड मामलों की कुल संख्या अब 10,71,421 है, जिसमें 10,55,022 ठीक हो चुके हैं और 10727 मौतें हुई हैं। 9.76 प्रतिशत की पॉजिटिविटी दर्ज की गई, जबकि रिकवरी दर 98.47 प्रतिशत दर्ज की गई और मृत्यु दर 1 प्रतिशत पर स्थिर रही।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular