Wednesday, March 12, 2025
Homeदेशहरियाणा निकाय चुनाव परिणाम : 9 नगर निगमों में भाजपा की प्रचंड...

हरियाणा निकाय चुनाव परिणाम : 9 नगर निगमों में भाजपा की प्रचंड जीत, कांग्रेस जीरो पर सिमटी, मानेसर में निर्दलीय ने मारी बाजी

हरियाणा निकाय चुनाव परिणाम : हरियाणा के नगर निगम चुनावों के लिए बुधवार को मतगणना हुई। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ रोहतक समेत 9 नगर निगमों में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस खाता खोलने में नाकाम रही। मानेसर सीट पर निर्दलीय निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. इंद्रजीत यादव ने जीत हासिल की है।

हरियाणा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने जीत पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, यह जीत सिर्फ भाजपा की नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की है जो एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर हरियाणा का सपना देखता है। हमारी सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” की नीति पर चलते हुए, हरियाणा को विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है।

बता दें कि नगर निकाय चुनाव के लिए 2 मार्च को हुए वोट डाले गए थे। कांग्रेस और भाजपा और आम आदमी पार्टी ने सिंबल पर चुनाव लड़ा था

देखिए कौन कहां जीता

  • रोहतक: रामअवतार वाल्मीकि (भाजपा)
  • मानेसर: डॉ. इंद्रजीत यादव (निर्दलीय)
  • हिसार: प्रवीण पोपली (भाजपा)
  • पानीपत: कोमल सैनी (भाजपा)
  • गुरुग्राम: राजरानी मल्होत्रा (भाजपा)
  • यमुनानगर: सुमन बहमनी (भाजपा)
  • करनाल: रेणु बाला गुप्ता (भाजपा)
  • अंबाला: शैलजा सचदेवा (भाजपा)
  • सोनीपत: राजीव जैन (भाजपा)
  • फरीदाबाद: प्रवीन जोशी (भाजपा)

ये रहे नगर परिषदों में प्रधान पद के चुनाव परिणाम 

  • नगर परिषद अम्बाला सदर में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी स्वर्ण कौर ने 26,923 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। जबकि दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी मनदीप कौर बब्याल रहीं। स्वर्ण कौर को 58,891 तथा  मनदीप कौर बब्याल को 31,968 वोट हासिल हुए।
  • नगर परिषद पटौदी-जटौली मंडी में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी  प्रवीण ठाकरिया ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी राजरानी सुधीर चौधरी को 1,891 वोटरों से हराया। प्रवीन ठाकरिया को 12,356 वोट तथा श्रीमती राजरानी सुधीर चौधरी को 10,465 वोट मिले।
  • नगर परिषद थानेसर में प्रधान  पद पर भाजपा प्रत्याशी माफी देवी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी सुनीता कुमारी को 32,577 वोटों से हराकर जीत हासिल की। माफी देवी को 47,828 वोट तथा सुनीता कुमारी को 15,251 वोट प्राप्त हुए।
  • नगर परिषद सिरसा में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी शान्ति स्वरूप ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी  जसविन्द्र कौर को 12,379 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। शान्ति स्वरूप को 41,061 वोट तथा  जसविन्द्र कौर को 28,682 वोट मिले।
  • नगर परिषद सोहना में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद के उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रीती विजेता रही। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी ललिता को 4,504 वोटों से हराया। प्रीती को 11,191 वोट तथा ललिता को 6,687 वोट मिले।

ये रहे नगर पालिकाओं में प्रधान  पद के चुनाव परिणाम

  • नगर पालिका बराड़ा (अम्बाला) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीयरजत ने भाजपा के श्री हरजिन्द्र सिंह को 1,993 वोटों से हराया। रजत को 6,307 वोट और हरजिन्द्र सिंह को 4,314 वोट मिले।
  • नगर पालिका बवानी खेड़ा (भिवानी) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी सुंदर शर्मा ने 1,385 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। सुंदर शर्मा को 5,202 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी पंकज को 3,817 वोट मिले।
  • नगर पालिका सिवानी (भिवानी) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी वंदना केडिया ने 1,251 वोटों के अंतर से निर्दलीय प्रत्याशी अनु लोहिया को हराया।
  • नगर पालिका लौहारू (भिवानी) में प्रधान पद पर निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप कुमार 43 वोटों के अंतर से विजेता रहे।
  • नगर पालिका जाखल मंडी (फतेहाबाद) में प्रधान पद पर निर्दलीय प्रत्याशी विकास कुमार विजेता रहे। दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी श्री सुरेन्द्र मितल रहे। श्री विकास कुमार को 4,571 और रेन्द्र मितल को 3,252 वोट मिले।
  • नगर पालिका फर्रूखनगर (गुरूग्राम) में प्रधान पद पर निर्दलीय प्रत्याशी बीरबल सैनी ने 3,364 मत हासिल करके विजय रहे। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार (2,207 वोट) को 1,157 वोटों से हराया।
  • नगर पलिका नारनौंद (हिसार) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी शमशेर सिंह उर्फ कुक्कन विजेता रहे जबकि दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी श्री कुलदीप गौतम रहे। शमशेर सिंह को 4,639 और कुलदीप गौतम को 4,161 वोट प्राप्त हुए।
  • नगर पालिका बेरी (झज्जर) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी अजीत कादियान को 1,342 मतों के अन्तर से हराया।  देवेन्द्र सिंह को 4,505 तथा श्री अजीत कादियान को 3,163 वोट मिले।
  • नगर पालिका जुलाना (जीन्द) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी श्री संजय कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी  जोगिन्द्र को 671 वोटों के अन्तर से हराया। संजय कुमार ने 3,771 तथा जोगिन्द्र ने 3,100 मत प्राप्त किए।
  • नगर पालिका सीवन (कैथल) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी हेमलता विजेता रही जबकि दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी  शैली मुंजाल रही।
  • नगर पालिका पूंडरी (कैथल) में प्रधान  पद पर निर्दलीय प्रत्याशी बबली गोस्वामी ने निर्दलीय प्रत्याशी गुडडी देवी को 1,329 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की।
  • नगर पालिका कलायत (कैथल) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी  अंकित जैलदार विजेता रहे। दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी मैनपाल रहे।
  • नगर पालिका नीलोखेड़ी (करनाल) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी  सनमीत कौर ने निर्दलीय प्रत्याशी  प्रेम कुमार को 1,412 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की।
  • नगर पालिका इंद्री (करनाल) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी राकेश कुमार 4,863 वोट लेकर विजेता रहे तथा भाजपा के उम्मीदवार श्री जसपाल 3,911 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे।
  • नगर पालिका अटेली मंडी (महेन्द्रगढ़) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी  संजय कुमार विजेता रहे। उन्होंने निर्दलीय श्री भूपेश कुमार को 456 वोटों के अंतर से हराया।
  • नगर पालिका कनीना (महेन्द्रगढ़) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी रिम्पी कुमारी 3,138 मत प्राप्त करके विजेता रही जबकि निर्दलीय प्रत्याशी मन चौधरी दूसरे स्थान पर रही उन्हें 2,572 मत प्राप्त हुए।
  • नगर पालिका तावडू (गुरूग्राम) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती सुनीता सोनी 117 वोटों के अंतर से विजेता रही। दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी पायल सोनी रही।
  • नगर पालिका हथीन (पलवल) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रेणु लता ने निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती आभा को 1,263 वोटों के अंतर से हराया।
  • नगर पालिका कलानौर (रोहतक) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी निर्मला देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती सोनिया को 5,945 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की।
  • नगर पालिका खरखौदा (सोनीपत) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी हीरा लाल ने निर्दलीय प्रत्याशी मैक्सीन को 4,425 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।
  • नगर पालिका रादौर (यमुनानगर) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी  रजनीश मेहता विजेता रहे। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी श्री दलीप कुमार उर्फ रिंकू को 546 मतों से हराया।
  • इसी प्रकार नगर पालिका असंध (करनाल) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद के उप-चुनाव पर भाजपा प्रत्याशी  सुनीता रानी ने निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट सोनिया बोहत को 3,221 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।
  • नगर पालिका इस्माइलाबाद (कुरुक्षेत्र) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद के लिए हुए उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मेघा बंसल ने निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती दीपशिखा को 311 वोटों से हराकर जीत हासिल की।
- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular