Monday, August 31, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 किलो अफीम व 21 किलो...

रोहतक पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 किलो अफीम व 21 किलो चरस सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

रोहतक : रोहतक पुलिस की एएनसी स्टाफ की टीम ने क्रेटा व वैन्यू गाड़ी में सवार चार युवकों को भारी मात्रा में नशीले पदार्थो सहित काबू किया गया है। युवकों से कुल 10 किलो 320 ग्राम अफीम व 21 किलो 560 ग्राम चरस बरामद हुई है। चारों आरोपियों को पेश अदालत किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज  किया गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सह.उप.नि अनिल के नेतृत्व मे एएनसी स्टाफ की टीम आउटर बाईपास 152-डी नजदीक गांव निन्दाना के पास गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली की दीपक, मोहित, दीपक निवासीगण निन्दाना व सुमित निवासी गांव अजायब नशीला पदार्थ बेचने का काम करते है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्रवाई करते हुए राजावाली गौहर सड़क पर गाव बैंसी से निन्दाना की तरफ नाकाबंदी करते हुए वाहनों की चेकिंग शुरू की।

चेकिंग के दौरान आगे चल रही वैन्यू गाडी व पीछे बिना नम्बर प्लेट की क्रेटा गाड़ी में सवार युवकों को शक के आधार पर काबू किया गया। वैन्यू गाड़ी में सवार दोनों युवकों की पहचान गाड़ी चालक मोहित पुत्र राजेश निवासी गांव निन्दाना व सुमित पुत्र राजसिंह निवासी गांव अजायब व गाड़ी क्रेटा में सवार दोनों युवकों की पहचान गाड़ी चालक दीपक पुत्र कृष्ण व दीपक पुत्र राजसिंह निवासी निन्दाना के रूप में हुई।

तलाशी लेने पर गाडी क्रेटा में से 10 किलो 320 ग्राम अफीम व 21 किलो 560 ग्राम चरस बरामद हुई। चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना महम में मामला दर्ज किया गया।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular