Friday, October 16, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक नगर निगम कार्यालय और मॉडल स्कूल को बम से उड़ाने की...

रोहतक नगर निगम कार्यालय और मॉडल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

रोहतक नगर निगम कार्यालय और अंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस अलर्ट हो गई है। इसके स्कूल और निगम कार्यालय को खाली करा दिया गया। यह धमकी ईमेल के जरिए मिली है।

अंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल से बाहर जाते हुए बच्चे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 10 बजे निगम कमिश्नर के पास ई-मेल पर एक धमकी भरा संदेश भेजा गया कि 1 बजे से पहले पहले निगम कार्यालय को ब्लास्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी गई। फिलहाल दोनों जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे परिसर की जांच की जा रही है।

वहीं इस बारे जानकारी देते हुए मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने बताया कि खालिस्तान समर्थित एक ईमेल आई थी। जिसमे नगर निगम कार्यालय और मॉडल स्कूल को उठाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद इसकी सूचना डीसी और पुलिस अधीक्षक को दी गई। इसे चेक आउट किया जा रहा है। एहतियातन के तौर पर कर्मचारियों को रंगशाला में शिफ्ट कर दिया गया और स्कूल में छुट्टी कर दी गई। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है यह फेक मेल है। चिंता की जरूरत नहीं है। 

RELATED NEWS

Most Popular