Saturday, August 1, 2026
HomeदेशEntrance Exam Result : HAU ने स्नातक व स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षाओं के...

Entrance Exam Result : HAU ने स्नातक व स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम किए घोषित

Entrance Exam Result : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक व स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की गई प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए है।

यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने बताया कि प्रवेश परीक्षाएं जो कि 12 जुलाई, 19 जुलाई व 25 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी, उनका परिणाम विश्वविद्यालय द्वारा घोषित कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षाओं में बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर चार वर्षीय कोर्स में अरनव धवन (95 अंक) प्रथम, कुलीन (93.5 अंक) द्वितीय व प्रवेश (92.5 अंक) तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर 2+4 वर्षीय कोर्स में निश्चय कुमार (88 अंक) प्रथम, दुष्यन्त (87 अंक) द्वितीय व संस्कार बेनीवाल (85 अंक) तीसरे स्थान पर रहे। बीएससी ऑनर्स कम्युनिटी साइंस चार वर्षीय कोर्स में दीपांशु (88 अंक), बीएफएससी चार वर्षीय कोर्स में विहान वर्मा (78.5 अंक), बीएससी ऑनर्स फिजीकल साइंस चार वर्षीय कोर्स में मासूम (71 अंक), बीएससी ऑनर्स लाइफ साइंस चार वर्षीय कोर्स में मानवी (91.5 अंक), एमएससी एग्रीकल्चर में निकिता मलिक (90 अंक), एमटेक में प्रतीक (74 अंक), एमएससी कम्युनिटी साइंस में सोनिया रानी (70 अंक), एमएफएससी में कमलजीत (88 अंक), पीजी मैडिकल में स्वीटी (75 अंक), पीजी नॉन मेडिकल में अमन (53 अंक), पीजी सोशियोलॉजी में नितीन सहारण (84 अंक) व पीजी मैथेमेटिक्स में निकिता (75 अंक) प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे।

कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी उपरोक्त परीक्षाओं के परिणाम 2 अगस्त को विश्वविद्यालय की वेबसाइट admissions.hau.ac.in व hau.ac.in पर देख सकते हैं। ऑनलाइन काउंसलिंग 3 अगस्त से आरंभ कर दी जाएगी और अभ्यर्थी अपने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर डाक्युमेंट अपलोड कर सकते हैंं। अगामी प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल वैबसाइट पर डाल दिया गया है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की उपरोक्त वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular