Sunday, October 20, 2024
Homeपंजाबपंजाब में कड़ाके की ठंड, हाड़ कंपाने वाली ठंड से कब मिलेगी...

पंजाब में कड़ाके की ठंड, हाड़ कंपाने वाली ठंड से कब मिलेगी राहत !

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ पूरी तरह से कोहरे में डूबे हुए हैं और शीत लहर के कारण ठंड ने लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की गति धीमी होने से उत्तर भारत में बारिश की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 10 साल में पहली बार दिसंबर और जनवरी में मौसम शुष्क हो रहा है। मौसम शुष्क होने से दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। इसके साथ ही धूप नहीं निकलने से शीतलहर ने भी लोगों को खूब परेशान किया है।

इसके साथ ही स्मॉग को लेकर हरियाणा के 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद और जींद शामिल हैं। यहां भी विजिबिलिटी 25 मीटर के आसपास रहने की उम्मीद है।

अमृतसर, आग जलाकर बैठे परिवार के साथ हुआ हादसा

दिल्ली में शीतलहर के कारण जबरदस्त ठंड पड़ रही है। रविवार की सुबह इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी सुबह रही क्योंकि दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

साथ ही मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular