Sunday, July 26, 2026
HomeGT एक्सक्लूसिवगुरमीत राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, इस बार...

गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, इस बार सिरसा डेरे में रहेगा

Rohtak: साध्वी यौन उत्पीड़न केस में सुनारिया जेल में सजा काट रहा सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम नौवीं बार पैरोल पर जेल से बाहर आ गया है। दिल्ली चुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। गुरमीत राम रहीम रोहतक जेल से सिरसा के लिए रवाना हो गया है।

पहली बार पहुंचा सिरसा डेरे

मंगलवार तड़के ही कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम को सुनारिया जेल से बाहर निकाला गया। वहीं, इस बार गुरमीत राम रहीम को यूपी के बागपत की जगह सीधा सिरसा डेरा ले जाया गया है। बता दें कि सजा होने के बाद राम रहीम को पहली बार सिरसा डेरे ले जाया गया है।

रोहतक की सुनारिया जेल से सात वाहनों के काफिले के साथ बाहर आया और सुबह 8:40 बजे सिरसा डेरा पहुंचा, जहां राम रहीम सीधे अपनी गुफा में चला गया। राम रहीम को ये पैरोल दिल्ली चुनावों से पहले मिली है, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular