Thursday, August 13, 2026
Homeहरियाणारोहतकजीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस एवं तुलसी पूजन का भव्य आयोजन

जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस एवं तुलसी पूजन का भव्य आयोजन

जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल परिसर में क्रिसमस तथा तुलसी पूजन का सुंदर एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में उल्लास, श्रद्धा और सांस्कृतिक सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने क्रिसमस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रेम, भाईचारे और सेवा का संदेश दिया। कैरोल गीतों एवं रंगारंग प्रस्तुतियों ने वातावरण को आनंदमय बना दिया। वहीं तुलसी पूजन कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक महोदय श्री विक्रांत मायना एवं श्रीमती सान्या मायना ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में सहिष्णुता, मानवीय मूल्यों और सांस्कृतिक समझ को विकसित करते हैं। उन्होंने सभी को एक-दूसरे के विश्वास और परंपराओं का सम्मान करने की प्रेरणा दी।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सविता नेहरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्य विकसित करना भी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वहीं सहायक निदेशक श्री हिमांशु गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण, सामाजिक सद्भाव और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया तथा इस सफल आयोजन के लिए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सराहना की।

कार्यक्रम का समापन शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा के संदेश के साथ हुआ। यह आयोजन जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल की “विविधता में एकता” की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित करता है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular