Friday, October 30, 2026
Homeहरियाणाराज्यपाल प्रो. असीम कुमार ने शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस...

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार ने शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर अर्पित की पुष्पांजलि

चंडीगढ़ : हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शुक्रवार को लोक भवन में शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध जिस दृढ़ संकल्प और वीरता का परिचय दिया वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है।

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र अपने अमर शहीदों के बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीद ऊधम सिंह के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें तथा देश की एकता, अखंडता और गौरव को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य करें।

RELATED NEWS

Most Popular