Saturday, August 15, 2026
Homeहरियाणाजाट हाई स्कूल सोसाइटी की शासकीय निकाय का हुआ गठन,राजकुमार बने प्रधान

जाट हाई स्कूल सोसाइटी की शासकीय निकाय का हुआ गठन,राजकुमार बने प्रधान

कैथल: अतिरिक्त उपायुक्त कम प्रशासक जाट हाई स्कूल सोसाईटी दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि जाट हाई स्कूल सोसाइटी के शासकीय निकाय गठन को लेकर रविवार को प्रधान, उप-प्रधान, महासचिव तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव निष्पक्ष एवं शांति पूर्वक संपन्न हुआ।

इसमें 52 वोट लेकर राज कुमार प्रधान चुने गए, वहीं 53 वोट प्राप्त करके बलविंदर सिंह भनवाला उप प्रधान, 58 वोट हासिल करके रश्मि महासचिव तथा 50 वोट लेकर बलकार कोषाध्यक्ष चुने गए। मतदान के दौरान सभी 74 कॉलेजियम ने अपना वोट डाला।

इसके अलावा 11 कार्यकारिणी सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बता दें कि प्रधान, उप-प्रधान, महासचिव तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो उम्मीदवार मैदान में थे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular