Friday, August 14, 2026
Homeदिल्लीमहिलाओं के लिए खुशखबरी : 2500 रुपए की मिलेगी आर्थिक सहायता; 8...

महिलाओं के लिए खुशखबरी : 2500 रुपए की मिलेगी आर्थिक सहायता; 8 मार्च से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

दिल्ली में महिलाओं के लिए खुशखबरी है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि महिलाओं के खाते में हर महीने 2,500 डालने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू होगी।

मनोज तिवारी ने पीएम मोदी की हर गारंटी को पूरा किया जाएगा। इस योजना से लाखों गरीब महिलाओं को फायदा होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक महीने के भीतर इस योजना के तहत चयनित महिलाओं के खातों में पैसे ट्रांसफर होने शुरू हो जाएंगे।

बता दें कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि दिल्ली में सत्ता में आने पर वह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को महिला समृद्धि योजना के तहत 2,500 रुपये प्रति माह उपलब्ध कराएगी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular