Friday, August 28, 2026
Homeदेशत्योहार पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी : उत्तर रेलवे ...

त्योहार पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी : उत्तर रेलवे संचालित करेगा विशेष ट्रेनें, लगाएंगी 3,050 फेरे

Indian Railway : त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दीपावली और छठ पर्व पर लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेलवे ने इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

वहीं इस बारे में उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि उत्तर रेलवे इस त्योहारी सीजन के दौरान विशेष ट्रेनें लगभग 3,050 फेरे लगाएंगी। यह विशेष ट्रेनें 1 अक्टूबर से संचालित हो गई हैं और आगामी 30 नवंबर तक जारी रहेंगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने विशेष ट्रेनों के अलावा, यात्रा के लिए अधिक क्षमता उत्पन्न करने के लिए ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाए जा रहे हैं। वृद्धि अपने यात्रियों के लिए सुविधाजनक यात्रा के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में बड़े पैमाने पर फायदा होगा।

वहीं यात्री ट्रेनों के बारे में अधिक जानकारी रेलवे की वेबसाइट पर देख सकते है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular