Saturday, May 18, 2024
Homeदिल्लीमाता वैष्णों देवी के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, नई दिल्ली-कटरा के बीच...

माता वैष्णों देवी के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, नई दिल्ली-कटरा के बीच आज चलेगी स्पेशल ट्रेन

- Advertisment -

गाड़ी संख्या 04071/04072 नई दिल्ली से श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा-नई दिल्ली गति शक्ति स्पेशल रेलगाड़ी शुरू होगी। यह दो फेरे लगाएगी।

- Advertisment -

नई दिल्ली। माता वैष्णों देवी के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है, रेलयात्रियों की सुविधा व अतिरिक्त भीड़भाड़ की निकासी के लिए रेलवे ने नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच विशेष रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से यह फैसला लिया। इन ट्रेनों के चलने से हजारों यात्रियों को फायदा होगा।

गाड़ी संख्या 04071/04072 नई दिल्ली से श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा-नई दिल्ली गति शक्ति स्पेशल रेलगाड़ी शुरू होगी। यह दो फेरे लगाएगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 04071 नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा गि शक्ति स्पेशल रेलगाड़ी 6 सितंबर 2023 को नई दिल्ली से रात्रि 11.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:25 बजे श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा पहुंचेगी।

वापसी दिशा में 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली गति शक्ति स्पेशल रेलगाड़ी 9 सितंबर 2023 को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से शाम 6.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इकनॉमिकल वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी रास्ते में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी तथा उधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 04081/04082 नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा तक चलाई जाएगी। इस गाड़ी का नाम नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी होगा जो दो फेरे लगाएगी। 04081 नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल रेलगाड़ी 7 सितंबर 2023 को नई दिल्ली से रात्रि 11.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।

वापसी दिशा में 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी 10. सितंबर 2023 को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से शाम 6.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी रास्ते में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी तथा उधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular