Wednesday, August 26, 2026
Homeहरियाणाबिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी : पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले...

बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी : पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों की शिकायतों की होगी सुनवाई

Haryana News : उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (Uttar Haryana Bijli Vitran Nigam) का जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच पंचकूला के उपभोक्ताओं की समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई और निवारण करेगा। रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार प्रत्येक मामले में 1 लाख रुपये से अधिक और 3 लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।

पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों (कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, कैथल और यमुनानगर) के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण 3, 10, 18 और 24 जून को होगा। यह कार्यवाही यू.एच.बी.वी.एन के मुख्यालय, विद्युत सदन, इंडस्ट्रियल प्लाट-3 और 4, सेक्टर-14, पंचकूला में प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। उक्त जानकारी देते हुए बिजली निगम के प्रवक्ता ने बताया कि पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली की दरों से सम्बंधित मामलों, मीटर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों, ख़राब हुए मीटरों से सम्बंधित मामलों, वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

वहीं इस दौरान उपभोक्ता को प्रमाणित करना होगा कि यह मामला अदालत, प्राधिकरण या फोरम के समक्ष पेंडिंग (लंबित) नहीं है क्योंकि इस न्यायालय या फोरम में विचाराधीन मामलों पर बैठक के दौरान विचार नहीं किया जाएगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular