Wednesday, August 26, 2026
Homeहरियाणाघर में घुसकर 15 वर्षीय किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

यमुनानगर। जगाधरी की एक कॉलोनी में युवक ने घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ छह पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर जगाधरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 वर्षीय लड़की की अखिल जैन के साथ जान पहचान थी। एक दिन वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गया था। घर पर उसकी लड़की अकेली थी। इस दौरान अखिल जैन उनके घर पर आ गया। आरोपी ने उसकी लड़की को घर पर अकेला पाकर उसे डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसकी लड़की ने डर के कारण इस बारे किसी को नहीं बताया। मगर आरोपी फिर से उसकी लड़की के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। परेशान होकर उसकी लड़की ने उन्हें घटना के बारे में बताया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छह पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular