Sunday, May 12, 2024
Homeधर्मगुड फ्राइडे के दिन क्यों मनाया जाता है शोक

गुड फ्राइडे के दिन क्यों मनाया जाता है शोक

- Advertisment -
- Advertisment -

Good Friday 2023: गुड फ्राइडे (Good Friday 2023) का ईसाई धर्म में काफी महत्व होता है। गुड फ्राइडे के दिन ईसाई समुदाय के लोग काले कपड़े पहनकर शोक मनाते हैं। इस दिन को होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे भी कहा जाता है। इस दिन लोग चर्च में जाकर प्रार्थना करते हैं और क्रॉस को चूमकर ईसा मसीह को याद करते हैं। इस साल 7 अप्रैल को गुड फ्राइडे मनाया जायेगा।

क्यों मनाते हैं गुड फ्राइडे (Good Friday 2023) 

बाईबल (the Bible) में वर्णन है कि तमाम मनुष्य जाति के कल्याण के लिए इस दिन ईसासियों के प्रभू और प्रेम, ज्ञान और अहिंसा का संदेश देने वाले ईसा मसीह को  यहूदी शासकों ने शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी और फिर सूली पर चढ़ा दिया। दरअसल, ईसा मसीह के विरुद्ध रोम के शासक को भड़काना का प्रयास किया और फिर यहूदी शासकों ने जीसस क्राइस्ट को तमाम शारीरिक और मानसिक यातनाएं देने के बाद शुक्रवार के दिन सूली पर चढ़ा दिया। उस दिन शुक्रवार का दिन था। इसलिए शुक्रवार को हर साल गुड फ्राइडे मनाया जाता है।

कहा जाता है कि क्रूस पर चढ़ाने के तीन दिनों के बाद ईसा मसीह दोबारा से जीवित हो गए थे। जिस दिन वो जीवित हुए थे वो दिन रविवार का था। इसलिए गुड फ्राइडे  के तीन बाद रविवार को ईस्टर संडे मनाया जाता है।

40 दिनों तक रखते हैं उपवास

गुड फ्राइडे से 40 दिन पहले ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं।  ईसाई धर्म के लोग 40 दिन तक उपवास रखते हैं वहीं कुछ लोग सिर्फ शुक्रवार को उपवास रखते हैं, इसे लेंट कहा जाता है। चर्च में विशेष प्रार्थना सभायें होती हैं। लोग चर्च में काले कपड़े पहनकर जाते हैं और शोक जताते हैं और प्रभू यीशु से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं।

ईसा मसीह ने क्रॉस पर लटकते हुए कहे थे आखिरी शब्द 

यहूदी शासकों के द्वारा बेहरमी किए जाने के बावजूद ईसा मसीह ने उनके लिए क्षमा और कल्याण के शब्द ही कहे थे। मृत्यु से पहली जीसस क्राइस्ट ने कहा ‘हे ईश्वर इन्हें क्षमा करें, क्योंकि ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं’। ‘हे पिता! मैं अपनी आत्मा को तेरे हाथों में सौंपता हूं।

 

ये भी पढ़ें- चलती ट्रेन में पेट्रोल डालकर तीन लोगों को जिंदा जलाया 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular