Wednesday, January 28, 2026
Homeहरियाणारोहतकबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रतियोगिता में भाग लेने का सुनहरा मौका

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रतियोगिता में भाग लेने का सुनहरा मौका

रोहतक : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सरकार की एक अनूठी और प्रेरणादायक प्रतियोगिता आयोजित करवाई जायेगी। इस पहल के तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के उद्देश्य को बढ़ावा देते हुए समाज में सभी के सहयोग से सकारात्मक परिवर्तन लाया जाएगा।

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता श्रेणियों में गायन प्रतियोगिता, रेडियो जिंगल, गीत, रैप व वीडियो शामिल है। इन प्रतियोगिताओं की प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष तीन प्रविष्टिïयों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरुस्कार से सम्मानित किया जायेगा। सभी प्रविष्टियों को 24 जुलाई तक विभाग की ई-मेल [email protected] पर भिजवाया जा सकता है।

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता की श्रेणियां निम्न प्रकार से है। गायन प्रतियोगिता के तहत अपनी आवाज में जादू भरें और एक ऐसा गीत रिकॉर्ड करें जो बालिकाओं को बचाने और शिक्षित करने के महत्व पर जोर देता हो। रेडियो जिंगल के तहत ऐसा आकर्षक और प्रभावी रेडियो जिंगल बनाये, जो संदेश को घर-घर तक पंहुचाए। गीत के तहत अपनी मौलिकता को निखारें और ऐसा गीत बनाएं, जो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का उत्सव मनाता हो। रैप के तहत ऐसा जोशिला रैप लिख प्रस्तुत करें, जो बालिकाओं को शिक्षा और सुरक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने के महत्व को उजागर करता हो। वीडियो के तहत अपनी रचनात्मकता को उड़ान देते हुए एक ऐसा वीडियो बनाएं, जो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिल से दिल तक पहुंँचाए।

उन्होंने बताया कि सभी प्रविष्टियां मौलिक और हरियाणवी भाषा में होनी चाहिए। प्रत्येक प्रविष्टि की अवधि एक मिनट होनी चाहिए। प्रविष्टि स्पष्ट, उच्च गुणवत्ता और थीम के अनुरूप हो।

प्रतियोगिता की शर्ते इस प्रकार है

प्रत्येक प्रतिभागी प्रति श्रेणी एक प्रविष्टि जमा कर सकता है, अपनी प्रविष्टि में अपना नाम, सम्पर्क जानकारी और जिला शामिल करें तथा प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति भाग ले सकते है, विशेष रूप से महिलाओं को प्राथमिकता दी जायेगी। प्रस्तुति के लिए विभिन्न विषय निर्धारित किये गए है, जिनमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या, महिलाओं की समस्या, महिला हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, महिला सम्मान योजना, महिला अधिकारी, महिलाओं के कानूनी अधिकार, छेड़छाड़, पीछा करना, साइबर अपराध, महिलाओं का सशक्तिकरण, लिंग भेदभाव, घरेलू हिंसा व महिला शिक्षा शामिल है। विजेताओं को प्रमाण पत्र और रोमांचक पुरस्कार दिये जायेंगे तथा उनके कार्यों को दूसरों को प्रेरित करने के लिए प्रदर्षित किया जायेगा।

RELATED NEWS

Most Popular