Friday, August 28, 2026
HomeपंजाबPunjab News: मंडी मजदूरों की मेहनत बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार का...

Punjab News: मंडी मजदूरों की मेहनत बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार का आभार

Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा अनाज मंडी मज़दूरों की मज़दूरी बढ़ाने के फ़ैसले का एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना के आढ़तियों और मज़दूरों ने खुले दिल से स्वागत किया है। सरकार के इस फ़ैसले से मज़दूरों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है और उन्होंने उम्मीद जताई है कि अब ज़्यादा मज़दूर हरियाणा की बजाय पंजाब का रुख़ करेंगे।

आढ़ती एसोसिएशन खन्ना के अध्यक्ष हरबंस सिंह रोशा ने कहा कि मज़दूर लंबे समय से मांग कर रहे थे कि उनका वेतन हरियाणा के मज़दूरों के बराबर किया जाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने उनकी मांग को गंभीरता से सुना और अब मज़दूरी 17.50 रुपये से बढ़ाकर 19.26 रुपये कर दी है। मज़दूर इस फ़ैसले से बेहद खुश हैं।

हरियाणा में मिलेगा तिलहन उत्पादन को बढ़ावा, सरकार ने किया ‘राज्य तिलहन मिशन’ का गठन

अनाज मंडी मज़दूर यूनियन पंजाब के अध्यक्ष दर्शन लाल ने भी सरकार के इस फ़ैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मज़दूरों की लंबे समय से यह मांग चली आ रही थी कि उनका वेतन हरियाणा के मज़दूरों के बराबर किया जाए। अब पंजाब सरकार ने मज़दूरी में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी करके मज़दूरों को बड़ा तोहफ़ा दिया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular