Wednesday, September 18, 2024
Homeहरियाणाअम्बालागीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने किया वामन द्वादशी मेले का शुभारंभ

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने किया वामन द्वादशी मेले का शुभारंभ

कुरुक्षेत्र। श्री ब्राह्मण एवं तीर्थाेद्धार सभा तथा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय वामन द्वादशी मेले का शुभारंभ गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने वेद मंत्रोच्चाण के बीच सन्निहित तीर्थ का पूजन कर किया। इससे पूर्व हवन यज्ञ भी किया गया।

गीता मनीषी का कार्यक्रम में पहुंचने पर श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा, प्रधान श्याम सुंदर तिवाड़ी तथा प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा के नेतृत्व में सभा के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर माला डालकर किया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र संस्कृत वेद पाठशाला एवं छात्रावास के आचार्य नरेश के नेतृत्व में वेदपाठी ब्रह्मचारियों ने गीता मनीषी का वेद मंत्रोच्चारण के साथ अभिनंदन किया। तीर्थ पूजन के पश्चात गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने वामन पुराण कथा का शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में सेवानिवृत्त डीएसपी बृजभूषण शर्मा ने भाग लिया। वामन द्वादशी मेले के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, गीता महोत्सव प्राधिकरण के सदस्य विजय नरूला, केडीबी सदस्य एमके मौदगिल, अशोक रोशा, डा. ऋषिपाल मथाना सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभा की ओर से गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद एवं अन्य गणमान्य अतिथियों को प्रशाद व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। व्यास पीठ से आचार्य शुकदेव ने वामन पुराण की कथा का शुभारंभ करते हुए भजन सुनाकर सारे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

रविवार को वामन भगवान की शोभायात्रा निकलेगी

रामपाल शर्मा ने बताया कि रविवार को कथा के समापन के पश्चात दोपहर तीन बजे दुखभंजन मंदिर से वामन भगवान की शोभायात्रा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से आयोजित की जाएगी। इस शोभा यात्रा को श्री जयराम संस्थाओं के अध्यक्ष ब्रह्मचारी ब्रह्मस्वरूप जी महाराज तथा महंत बंसीपुरी जी महाराज हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगें। नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई यह शोभायात्रा सांयकाल को सन्निहित सरोवर पर पहुंचेगी। इस दौरान शोभायात्रा का जगह जगह पर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा। इसके बाद भजन संध्या होगी और वामन भगवान का सन्निहित सरोवर में नौकाविहार करवाने के पश्चात तीर्थ की आरती होगी। इस कार्यक्रम में केडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया मुख्यातिथि होंगें।

खेल, पेंटिंग व रंगोली प्रतियोतिाएं आयोजित

सभा के प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने बताया कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा शिक्षा एवं खेल विभाग के सहयोग से वामन द्वादशी के मेले पर विभिन्न पुरुष एवं महिला वर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं खो-खो, रस्साकसी, कबड्डी, कुश्ती करवाई गई जिसमें विभिन्न स्कूली खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसी के साथ साथ स्कूली बच्चों की रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई गई। क्रीडा के विजेता प्रतिभागियों को श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा की ओर से नगद पुरुस्कार दिए गए। वहीं रंगोली व पेंटिंग विजेताओं को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा नगद पुरुस्कार भेंट किए गए।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular