Saturday, May 4, 2024
Homeधर्मआज गंगा दशहरा जानिए शुभ मुहूर्त

आज गंगा दशहरा जानिए शुभ मुहूर्त

- Advertisment -
- Advertisment -

Ganga Dussehra 2023: आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन को गंगा दशहरा (Ganga Dussehra 2023) के रुप में मनाया जाता है। आज के दिन मां गंगा की उपासना करने का महत्व है। कहते हैं कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की पूजा करने से जीवन की सारी परेशानियों की समाप्ति हो जाती है। गंगा दशहरा पर आज  सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में पूजा-पाठ के लिए शुभ माना गया है।

मान्यता है कि  मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। इसी उपलक्ष्य में गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस दिन दान पुण्‍य करने का विशेष महत्‍व शास्‍त्रों में माना गया है।

गंगा दशहरा शुभ मुहूर्त (Ganga Dussehra 2023)

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 03 मिनट से सुबह 04 बजकर 43 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 37 मिनट से दोपहर 03 बजकर 32 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 12 मिनट से शाम 07 बजकर 32 मिनट तक

रवि योग- पूरे दिन

सिद्धि योग- 30 मई रात्रि 08 बजकर 55 मिनट तक

गंगा दशहरा पर इन चीजों का करें दान 

गंगा दशहरे के दिन सत्‍तू, पानीदार फल और मौसमी फलों का दान करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन सत्‍तू के साथ दान करने की वस्‍तुओं में गुड़ भी रखा जाता है।

गंगा दशहरे पर पानी और शर्बत से भरे कलश को दान करने से शुभ होता है। कलश दान का  विशेष महत्व शास्‍त्रों में भी बताया गया है। यदि कलश जल से भरा हो तो और भी शुभ है। ऐसा करने से आपके सभी पाप धुल जाते हैं और अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है।

इस दिन शरीर को ठंडक पहुंचाने वाले सूती वस्‍त्र, गमछा और धोती किसी ब्राह्मण को दान करने चाहिए। साथ ही इस सामर्थ्‍य के अनुसार कुछ दक्षिणा भी गरीब ब्राह्मण को देनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- इस सावन बन रहा है खास संयोग, मनचाहा आर्शीवाद पाने के लिए करें ये काम

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular