Friday, October 18, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा के चार अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, SP से DIG के पद...

हरियाणा के चार अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, SP से DIG के पद पर पहुंचे IPS अफसर

पंचकूला। हरियाणा सरकार ने 4 IPS अधिकारियों को प्रमोट किया है। सरकार की ओर से जारी ऑर्डर में 2010 बैच के 4 IPS अधिकारियों को एसपी रैंक से DIG पद पर प्रमोट किया गया है। प्रमोट किए गए अधिकारियों में IPS संगीता कालिया, IPS सुलोचना गजराज, IPS राजेश दुग्गल और IPS सुरिंदर पाल सिंह के नाम शामिल हैं।

IPS राजेश दुग्गल और IPS सुरिंदर पाल सिंह

जानकारी के अनुसार 33 आईएएस अधिकारियों के बाद नए साल पर हरियाणा सरकार ने वर्ष 2010 बैच के चार आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन देने का फैसला लिया है। हरियाणा सरकार ने इन्हें एसपी रैंक से डीआईजी पद पर प्रमोट करने के आदेश जारी किये हैं। प्रमोट किये गए अधिकारियों में श्रीमती संगीता कालिया श्रीमती सुलोचना गजराज श्री राजेश दुग्गल तथा श्री सुरिंदर पाल सिंह शामिल हैं।

बता दें कि इसके पहले हरियाणा सरकार ने 31 दिसंबर को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सहित 33 आईएएस अधिकारियों काे पदोन्नति का तोहफा दिया था।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular