Friday, November 20, 2026
Homeदिल्लीनशा तस्करी में रोहतक का पूर्व नेशनल पहलवान अमित श्योराण गिरफ्तार

नशा तस्करी में रोहतक का पूर्व नेशनल पहलवान अमित श्योराण गिरफ्तार

हरियाणा के रोहतक जिले के पूर्व नेशनल पहलवान अमित श्योराण (31 वर्षीय)  को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अमित झारखंड से अफीम लाकर दिल्ली और हरियाणा में सप्लाई करने के मामले में वांटेड था।

पुलिस जानकारी के अनुसार, अमित के खिलाफ झारखंड के रांची स्थित धुर्वा (तुपुदाना) थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक वह दिसंबर 2023 से फरार चल रहा था। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे दिल्ली के मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस अब अमित से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि झारखंड से अफीम की सप्लाई लेकर दिल्ली और हरियाणा में किन लोगों तक पहुंचाई जाती थी तथा इस नेटवर्क में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

बता दें कि  रोहतक के एक साधारण परिवार में वर्ष 1994 में जन्मे 31 वर्षीय अमित श्योराण का बचपन से ही कुश्ती की ओर रुझान था। महज 14 साल की उम्र में वर्ष 2008 में उसने कुश्ती की शुरुआत की। इसके बाद अमित ने स्थानीय स्तर से लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर की कई कुश्ती प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

RELATED NEWS

Most Popular