Monday, May 6, 2024
Homeहरियाणाअम्बालापूर्व गृह मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान : बोले-हरियाणा में BJP...

पूर्व गृह मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान : बोले-हरियाणा में BJP की 11 सीटें आएगी, मंत्रिमंडल विस्तार की जानकारी नहीं 

- Advertisment -
- Advertisment -
अम्बाला। हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज (Anil VIj) ने लोकसभा चुनावों को लेकर कहा कि हरियाणा में 10 नहीं 11 सीटें आयेगी, 10 हरियाणा की और 1 चंडीगढ़ की और इन सभी सीटों पर बहुत बड़े मार्जिन से भाजपा जीतेगी।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनिल विज ने कहा की लोकसभा की सभी सीटों पर नरेंद्र मोदी लड़ रहे है इस लिए हमने अपना कैंपेनिंग शुरू कर दिया है चेहरा चाहे कोई भी हो लेकिन लड़ मोदी ही रहे हैं। वही अंबाला लोकसभा सीट को लेकर विपक्ष ने परिवारवाद का आरोप लगाया है जिसपर विज ने कहा की बन्तो कटारिया सिर्फ रतनलाल कटारिया की पत्नी ही नहीं बल्कि पार्टी की एहम सदस्य और एक एक्टिव वर्कर है।

मंत्रिमंडल विस्तार की जानकारी नहीं

वही, आज होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अनिल विज ने कहा की मुझे कोई जानकारी नहीं है। घरौंडा में आज भाजपा रैली को लेकर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज से सवाल किया गया की क्या वे इस रैली में शामिल होगे या नहीं तो उन्होंने कहा की उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, अभी मैं चंडीगढ़ जा रहा हु।

शक्ति और राक्षसों की लड़ाई हमेशा होती आई है और उसमे हमेशा राक्षस हारे है

राहुल गांधी के बयान पर विज ने पलटवार किया जिसमे उन्होंने कहा था की शक्ति कम करने की जरूरत है। इस पर विज ने कहा की शक्ति और राक्षसों की लड़ाई हमेशा होती आई है, उसमे हमेशा राक्षस हारे है और अब भी राक्षस हारेंगे 4 जून को ये सभी धाराशाही होकर पड़े होगे।
- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular