Monday, October 5, 2026
Homeदिल्लीकांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 दंगा मामले में...

कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 दंगा मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे थे

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार (Sajjan Kumar) का निधन  हो गया है। उन्हें तबियत बिगड़ने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहे थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।

सज्जन कुमार दिल्ली की बाहरी दिल्ली लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे थे और लंबे समय तक कांग्रेस की राजनीति में प्रभावशाली चेहरा माने जाते थे।

सज्जन कुमार का राजनीतिक जीवन 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों के कारण विवादों में घिर गया। दंगों के दौरान हत्या और अन्य आरोपों से जुड़े मामलों में उन्हें अदालतों का सामना करना पड़ा। 2018 में दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

फरवरी 2025 में राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक अन्य 1984 दंगा मामले में भी उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उस समय अदालत ने उनकी उम्र और स्वास्थ्य संबंधी स्थिति का भी उल्लेख किया था।

RELATED NEWS

Most Popular