Friday, May 10, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में कोहरे का अलर्ट, ​​​​​​​कुछ जिलों में होगी बूंदाबांदी, मौसम विभाग...

हरियाणा में कोहरे का अलर्ट, ​​​​​​​कुछ जिलों में होगी बूंदाबांदी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

- Advertisment -

किसानों का कहना है कि ठंड जितनी ज्यादा पड़ेगी। गेहूं की फसल उतनी ही अच्छी होगी। गेहूं की फसल के लिए सर्दी वरदान का काम करती है। क्योंकि सर्दी में गेहूं का पौधा अच्छे से पनपता है।

- Advertisment -

हिसार। हरियाणा में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है और कोहरा बढ़ने के साथ ही हादसों का सिलसिला शुरू हो गया है। इस कड़ी में शनिवार की सुबह हांसी में कोहरे के कारण एक के बाद एक छह गाड़ियां टकरा गई। बताया जा रहा है कि हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गांव ढाणा खुर्द के पास एक वैन का स्टेरिंग फेल होने से वह गाड़ी सामने चल रहे वाहन में टकरा गई। जिसके बाद घना कोहरा के कारण एक के बाद एक छह गाड़ियों की टक्कर हो गई। लेकिन किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया था।

हिसार दिल्ली हाइवे पर कोहरे की वजह से टकराई गाड़ियां

वहीँ प्रदेश में मौसम विभाग ने फिर बारिश के आसार जताए हैं। कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे, साथ ही बूंदाबांदी की भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है। 24 और 25 दिसंबर को दो दिन सूबे में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद एक बार फिर 26 दिसंबर से बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य में ठंड का दौर जारी है। इस बदलाव से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विभाग ने अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्र गढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इन जिलों में वाहनों से सफर करने वाले लोगों को सुबह और शाम ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। शनिवार को भी ज्यादातर जिलों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम रही। जिससे वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगी रही।

मौसम विभाग के मुताबिक 23 दिसंबर 2023 को हरियाणा का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार जिले में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में 7.4, भिवानी में 8, झज्जर में 8.2, करनाल में 8.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा के सभी 22 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 24 दिसंबर के बाद से 26 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा. इस दौरान तापमान में कुछ ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। दिन के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। 24 दिसंबर के बाद से हरियाणा में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जताई है।

दिसंबर माह में सर्दी बढ़ना रबी सीजन की फसल के लिए लाभकारी माना जा रहा है, विशेषकर गेहूं फसल के लिए। मौसम में आए बदलाव से किसान राहत महसूस कर रहे हैं। सुबह और शाम ओस गिरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। किसानों का कहना है कि ठंड जितनी ज्यादा पड़ेगी। गेहूं की फसल उतनी ही अच्छी होगी। गेहूं की फसल के लिए सर्दी वरदान का काम करती है। क्योंकि सर्दी में गेहूं का पौधा अच्छे से पनपता है। किसानों ने उम्मीद जताई की अगर आने वाले दिनों में ऐसे ही कोहरा पड़ता रहा तो फसलों के लिए ये अच्छा रहेगा। हालांकि मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले दिनों में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सर्दी के साथ कोहरा भी बढ़ता है तो यह सरसों की फसल के लिए नुकसानदायक हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में फसल में कीट लगने की संभावना बनी रहती है, इसलिए किसानों को देखरेख की ज्यादा जरूरत है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular