Saturday, August 29, 2026
Homeखेल जगतखेल मंत्री Mansukh Mandaviya ने 4000 साइकिल चालकों के साथ दिया फिटनेस...

खेल मंत्री Mansukh Mandaviya ने 4000 साइकिल चालकों के साथ दिया फिटनेस का संदेश, देश में 500 जगहों पर आयोजन

Mansukh Mandaviya बतौर खेल मंत्री युवाओं को साइक्लिंग और फिटनेस के लिए प्रेरित करने का कोई मौका नहीं गंवाते। इसी कड़ी में ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ अभियान के तहत केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने राजकोट में 4000 से अधिक साइकिल चालकों के साथ साइकिल चलाई। यह आयोजन देशभर के 500 से अधिक स्थानों पर हुआ, जिसमें कुल 10,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

राजकोट में यह 21 किलोमीटर की साइकिल रैली रोटरी राजकोट मिडटाउन, राजकोट साइकिल क्लब और गुजरात पुलिस के सहयोग से आयोजित हुई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी हिसार में इस अभियान में भाग लेकर फिटनेस और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में पहल की सराहना की।

दिल्ली में यह आयोजन इंडिया गेट, कर्तव्य पथ और विजय चौक के आसपास हुआ, जिसमें 500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा ज़ुम्बा, रोप स्किपिंग, और पुश-अप प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। अंतरराष्ट्रीय कोच केविन सिरो और एशियाई ट्रैक साइकलिंग चैम्पियनशिप पदक विजेता रोनाल्डो लाइटोंजम सिंह, डेविड बेकहम, रोजित सिंह और एसो अल्बेन भी उपस्थित रहे।

बेंगलुरु, कोलकाता, विशाखापट्टनम, पोर्ट ब्लेयर, गुवाहाटी, पटियाला, वाराणसी, जबलपुर, रायपुर, बरेली, इंफाल, कुरुक्षेत्र आदि स्थानों पर भी यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बेंगलुरु में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान और अर्जुन पुरस्कार विजेता सलीमा टेटे ने साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
NCAAFS 2025: खेल मंत्रालय करेगा सख्ती, अब राष्ट्रीय कोड में बड़े बदलावों की तैयारी, आयु धोखाधड़ी पर आजीवन प्रतिबंध जैसे प्रावधान
अब तक यह अभियान देशभर में 5000 से अधिक स्थानों पर आयोजित हो चुका है, जिसमें करीब 2 लाख से अधिक लोग भाग ले चुके हैं। इससे पहले, इस पहल में भारतीय सेना, CRPF, ITBP, और कई नामी खिलाड़ी व हस्तियां जैसे लवलीना बोरगोहेन, संग्राम सिंह, नितेश कुमार, राहुल बोस, गुल पनाग भी शामिल हो चुके हैं।
खेल पुरस्कारों का एलान: हरियाणा की मनु भाकर समेत 4 को खेल रत्न, 34 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार
इस आयोजन को युवा मामले एवं खेल मंत्रालय (MYAS), साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, My Bikes, और MY भारत द्वारा मिलकर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और प्रदूषण नियंत्रण को बढ़ावा देना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular