Rohtak News : नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि नगर निगम, रोहतक सफाई व्यवस्था को लेकर काफी गंभीर है तथा सफाई शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि सीवर/नालों में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों पर कार्रवाई की जाए।
इसी कड़ी में बुधवार को नगर निगम की सफाई शाखा की टीम द्वारा माल गोदाम रोड पर स्थित डेयरियों में औचक निरीक्षण किया गया। जिस दौरान कुछ डेयरी संचालक द्वारा नियमों की अवहेलना करते हुए गोबर को नालों व सीवर में बहाया जा रहा था जिस पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम की टीम ने 8 डेयरी संचालकों के 25000 रुपए के चालान किए गए। मौके पर अपील भी की गई कि नालों/सीवर में गोबर न बहाए ऐसा करने से वहां के सीवर व नाले भर जाते है।
निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि नगर निगम द्वारा अब सख्ती से कार्य किया जाएगा तथा नालों/सीवर में गोबर बहाने वालो पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी तथा उनके चालान सुनिश्चित किए जाएंगे। क्योकि ऐसा करने से सीवर जाम, दुर्गंध और पर्यावरण प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती हैं व आमजन को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता हैं। नगर निगम की टीम को निर्देश दिए जा चुके है कि निरंतर निरीक्षण करें तथा गंदगी फैलाने वालों के चालान सुनिश्चित किए जाए।

निगम आयुक्त ने यह भी बताया कि बल्क वेस्ट जनरेटर्स द्वारा उत्पन्न कूड़े का निस्तारण बारे नगर निगम द्वारा योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी की अध्यक्षता में 10 बल्क वेस्ट जनरेटर्स (BWG) बैठक आयोजित की गई, जिस दौरान स्पष्ट किया गया कि सभी 24 अप्रैल 2026 तक नगर निगम के साथ विधिवत एग्रीमेंट करें अथवा यदि उन्होंने अपने स्तर पर कचरा निस्तारण हेतु प्लांट स्थापित किया हुआ है, तो उसकी विस्तृत जानकारी निगम कार्यालय में उपलब्ध कराएं।
बैठक के दौराननियमाें की अवहेलना करने पर जुर्माने के प्रावधान बारे भी अवगत करवाया गया। बैठक में उपस्थित सभी ने विधिवत एग्रीमेंट करने के लिए अपनी सहमति जाहिर की है तथा उन्होने इस कार्य के लिए दो दिन का समय मांगा गया। स्वच्छ शहर बनाने में बल्क वेस्ट जनरेटर्स का अहम योगदान रहता है।

