Sunday, February 2, 2025
Homeउत्तर प्रदेशBudget 2025: वित्त मंत्री सीतारमण ने पेश किया बजट, मिडल क्लास और...

Budget 2025: वित्त मंत्री सीतारमण ने पेश किया बजट, मिडल क्लास और किसानों को सौगात, जानें- किसे क्या मिला?

Budget 2025: आम बजट 2025 का लाल पिटारा खुल गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश कर रही हैं। ये उनका आठवां बजट है। मोदी सरकार 3.0 का पहलावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन पहुंच चुकी है। जहां वह आम बजट 2025 पेश कर रही हैं. इससे पहले वित्त मंत्री ने केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बजट को मंज़ूरी दी।

इस बजट (Budget) में मध्यम वर्ग के बोझ को कम करने के लिए आयकर दरों/स्लैब में कटौती या बदलाव की उम्मीद की जा रही है। ये नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है। बजट में राजकोषीय विवेक बनाए रखने पर भी ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है।

12 लाख की आय पर नहीं देना होगा कोई टैक्स

वित्त मंत्री ने इनकम टैक्स पर बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि 12 लाख की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। वैसे भी इस बार बजट से टैक्सपेयर्स को काफी उम्मीदें थीं। माना जा रहा था कि पुरानी और नई, दोनों तरह की इनकम टैक्स व्यवस्थाओं में टैक्सपेयर्स को कई छूट और कटौती दी जा सकती हैं।

New Income Tax Slab: इनकम टैक्स स्लैब न्यू रिजीम

आय                                टैक्स
0 – 4 लाख                       Nil (कोई टैक्स नहीं)
4 – 8 लाख                       5%
8 – 12 लाख                     10%
12 – 16 लाख                   15%
16 – 20 लाख                   20%
20 – 24 लाख                   25%
24 लाख+                       30%

बजट में सीनियर सिटीजन को बड़ी राहत

ITR और टीडीएस की सीमा बढ़ाई गई। टीडीएस की सीमा बढ़ाकर 10 लाख की गई। टैक्स डिडक्शन में बुजुर्गों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है, चार साल तक रिटर्न भर सकेंगे। सीनियर सिटीजन को टैक्स पर छूट दोगुनी की गई। छूट को 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख किया गया।

न्यूक्लियर एनर्जी मिशन के लिए बड़ा ऐलान

  • 2047 तक कम से कम 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा का विकास।
  • 20,00 करोड़ रुपये की लागत से छोटे, मॉड्यूलर रिएक्टरों के अनुसंधान एवं विकास के लिए परमाणु ऊर्जा मिशन स्थापित किया जाएगा।
  • 2033 तक कम से कम पांच स्वदेशी रूप से विकसित, छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर चालू हो जाएंगे।

ये सब होगा सस्ता

बुनकरों के बुने कपड़े सस्ते होंगे। चमड़े से बने सामान सस्ते होंगे। समुद्री उत्पाद पर कस्टम ड्यूटी 30 से घटाकर 5 प्रतिशत की गई। फ्रोजन फिश पेस्ट पर कस्टम ड्यूटी 15 से घटाकर 5 की गई। भारत में बने कपड़े, एलईडी टीवी सस्‍ता हुआ और मोबाइल, लिथियम बैट्री और इलेक्ट्रिक वाहन सस्‍ते होंगे।

36 जीवन रक्षक दवाएं कस्टम फ्री

Budget 2025 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 36 जीवन रक्षक दवाओं पर पूरी तरह से सीमा कर खत्म कर दिया जाएगा। सभी सरकारी अस्पतालों में कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे। कैंसर के इलाज की दवाएं ससंती होंगी। 6 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी 5 फीसदी कर दी जाएगी।

बजट में किसानों को तोहफा, क्रेडिट कार्ड की लिमिट भी बढ़ी

वित्त मंत्री ने किसान के लिए बड़ा एलान किया है, वित्त मंत्री ने किसानों के लिए क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ा दी है। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए लोन लिमिट 3 से 5 लाख रुपये तय कर दी है।

निर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि प्राइम मिनिस्टर धन धान्य योजना का विस्तार होगा। इसमें क्रॉप डायवर्सिफिकेशन पर फोकस होगा। इससे कृषि उत्पादकता बढ़ेगी, जिसका लाभ 7.5 करोड़ किसानों को होगा।

क्या है पीएम धन धान्य कृषि योजना? 

पीएम धन धान्य कृषि योजना के तहत 100 जिलों में लो प्रोडक्टिविटी पर फोकस करके उसमें सुधार किया जाएगा।भंडारण को बढ़ाना और सिंचाई सुविधा को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री धन धान्य योजना के तहत 1 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा होगा।

एक करोड़ किसानों को होगा फायदा 

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री धन धान्य योजना के तहत 1 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा होगा। इस योजना में किसानों के लिए आधुनिक फसल टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराई जाएगी। भंडारण को बढ़ाना और सिंचाई सुविधा को बढ़ाया जाएगा।

किसानों को इन क्षेत्रों में सुविधा दी जाएगी

पीएम धन धान्य योजना में किसानों की उत्पादकता बढ़ाने, फसलों के विधिकरण, कटाई के उनका भंडारण बढ़ाने, सिंचाई व्यवस्था (Irrigation Facilities) में सुधार किया जाएगा। इसके साथ ही शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म में ऋण की सुविधा प्रदान करने पर प्रमुख रूप से काम किया जाएगा। पीएम धन धान्य कृषि योजना का काम केंद्र सरकार, राज्य सरकार के साथ साझेदारी में करेगी।

बिहार के लिए कई बड़े ऐलान, मखाना बोर्ड का होगा गठन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बिहार राज्य की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए बिहार में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की सुविधा प्रदान की जाएगी। ये पटना हवाई अड्डे की क्षमता के विस्तार के अतिरिक्त होंगे। मिथिलांचल में पश्चिमी लागत नहर परियोजना भी इसमें शामिल है।

वहीं, बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा। मखाना के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन को बेहतर बनाने के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना की जाएगी। इस कार्य में लगे लोगों को FPO के रूप में संगठित किया जाएगा। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि, हमारा फोकस ‘GYAN’ पर है। GYAN मतलब- गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति। 10 साल में हमने बहुमुखी विकास किया है।

आईआईटी का होगा विस्तार

बिहार में 2014 के बाद शुरू किए गए आईआईटी में आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जाएगा। इससे इन आईआईटी में अतिरिक्त छात्र पढ़ाई कर पाएंगे। पटना आईआईटी का विस्तार किया जाएगा। हॉस्टल और अन्य आधारभूत संरचनाओं का विस्तार किया जाएगा।

निर्मला सीतारमण के बजट भाषण की खास बातें

  • AI सेंटर को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ आवंटित किए गए हैं।
  • अगले 5 वर्षों में 75000 नई मेडिकल सीटें।
  • सरकार शहरी क्षेत्रों में सुधार को प्रोत्साहित करने के लिए 1 लाख करोड़ की नीधि की व्यवस्था।
  • परमाणु ऊर्जा के विकास के लिए निजी क्षेत्र के साथ सहयोग

लेदर उद्योग स्कीम में 22 लाख नई नौकरी पैदा करने का लक्ष्य

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि लेदर उद्योग स्कीम में 22 लाख नई नौकरी पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके सरकार मदद मुहैया कराएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय भाषा पुस्तक स्कीम शुरू की जाएगी। इसका मकसद डिजिटल माध्यम से छात्रो को अपनी भाषा में किताबों को समझने में मदद करना है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular