Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में दो गुटों में झगड़ा, जाट कॉलेज के छात्र को गोली...

रोहतक में दो गुटों में झगड़ा, जाट कॉलेज के छात्र को गोली मारी, हालत गंभीर

- Advertisment -

गांव मायना के पास बाइक सवार युवकों ने जाट कॉलेज के छात्र को मंगलवार शाम को गोली मारी थी। घायल छात्र का शीला बाईपास स्थित प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में एक बार फिर छात्र गुटों में रंजिश सामने आई है। जाट कॉलेज में छात्र संगठन से जुड़े के छात्र को गांव मायना के पास बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी है। गंभीर हालत में छात्र को शीला बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां आज बुधवार को डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन कर गोली बाहर निकाल दी है लेकिन अभी भी उसकी हालत गंभीर बनाई हुई है। छात्र के बेहोशी में होने के कारण पुलिस बयान भी दर्ज नहीं कर पाई है। बयान दर्ज होने के बाद मामला स्पष्ट होगा।

घायल की पहचान रोहतक के गांव शिमली निवासी 21 वर्षीय केशव के रूप में हुई है। उसकी छाती में गोली लगी है। वह जाट कॉलेज में छात्र संगठन से जुड़ा हुआ है। केशव कॉलेज में प्रधान पद की दावेदारी जता रहा था। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इसी रंजिश में दूसरे गुट ने उसे गोली मारी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को केशव बाइक पर सवार होकर गांव के लिए चला था। इसी दौरान गांव मायना के नजदीक पहुंचा तो कुछ युवकों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के कारण केशव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे शीला बाइपास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

बताया जा रहा है कि शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस छात्र को गोली लगने की सूचना के बाद घायल के बयान दर्ज करने के लिए गई थी। डॉक्टरों ने उसे अनफिट घोषित कर दिया। इसलिए केशव ने इस घटना के बारे में कोई बयान नहीं दिए। बयान दर्ज होने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा कि किसने और क्यों गोली मारी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular