Wednesday, October 23, 2024
HomeपंजाबPunjab, प्रीतम सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचे किसानों ने कही ये...

Punjab, प्रीतम सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचे किसानों ने कही ये बात…

Punjab, लोंगोवाल में 21 अगस्त को किसानों और पुलिस के बीच झड़प में बुजुर्ग किसान प्रीतम सिंह को गंभीर चोट आई थी। पुलिस लाठीचार्ज में अपनी जान गंवाने वाले किसान प्रीतम सिंह का शुक्रवार को उनके गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम संस्कार के दौरान किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। झड़प के दौरान उनको गंभीर चोट लगी थी। जिसके बाद पटियाला के अस्पताल में निधन हो गया था।

प्रीतम सिंह का शुक्रवार को गांव मंडेर में अंतिम संस्कार किया गया। सरकार ने किसान यूनियन की मांगों को मान लिया। इसके बावजूद किसानों को सरकार के प्रति रोष है। अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में किसान पहुंचे।

हरियाणा के इस जिले में ऑफिस में जींस पहनने पर लगी रोक

सभी ने प्रीतम सिंह को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। दो दर्जन से अधिक किसान और मजदूर संगठनों ने अपने झंडों को प्रीतम सिंह के पार्थिव शरीर पर डाला।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular