Monday, May 6, 2024
Homeहरियाणाजींदकिसानों ने जींद में CID के एक अधिकारी को बनाया बंधक, कल...

किसानों ने जींद में CID के एक अधिकारी को बनाया बंधक, कल से रेलवे ट्रैक जाम का ऐलान

- Advertisment -
- Advertisment -

जींद। किसानों का आंदोलन उग्र होता नजर आ रहा है। सरकार के सामने 12 मांगों के साथ खड़े किसानों ने पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर सेफ्टी बैरियर उखाड़ दिए हैं और उन्हें फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया है। पुलिस पानी की बौछार समेत तमाम तरीकों से किसानों को रोकने की कोशिश कर रही है। खबर है कि किसानों ने जींद में CID के एक अधिकारी को बंधक बना लिया है। इधर संगठन अब रेल रोकने की तैयारी कर रहे हैं। दिल्ली कूच करने के लिए संघर्ष कर रहे किसान संगठनों के साथ अब भारतीय किसान यूनियन उगराहां भी आ गया है।

रेल रोका, चेहरे पर लगाई मिट्टी

किसानों की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन ने चक्का जाम का ऐलान किया है। इससे रेल यात्रियों के साथ-साथ सरकार की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भाकियू उगराहां ने कल किसानों के समर्थन में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रेल रोकने की घोषणा की है। शंभू बॉर्डर पर किसानों ने आगे बढ़ने के लिए बड़ी तैयारियां कर ली हैं। आंसू गैस का असर कम करने के लिए किसान चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगा रहे हैं। कई किसानों ने बॉडी प्रोटेक्टर भी पहने हैं।

किसानों ने किए ये उपाय

किसानों ने आंसू गैस के गोलों से निपटने के लिए बोरियों को पानी में भिगो लिया है। साथ ही ट्रैक्टरों पर स्प्रे करने वाली टंकी भी लगाकर आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। जींद के दाता सिंह वाला बॉर्डर पर किसानों ने एक सीआईडी कर्मचारी को उन्होंने बंधक बना लिया है। उसकी पहचान गढ़ी थाना में कार्यरत सीआईडी कर्मचारी सतेंद्रपाल के रूप में हुई है। किसानों ने शक के चलते उन्हें पकड़ लिया था।

शंभू सीमा पर हुई हिंसा

खबर है कि जींद से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें बंद कर दी गई हैं। हरियाणा पंजाब शंभू सीमा समेत विभन्नि सीमाओं पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच संघर्ष में 100 से ज्यादा किसान घायल हुए हैं। हरियाणा पुलिस ने किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए स्लैब, कीलें और बैरिकेड लगाकर सील कर दिया था। किसानों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस गोले दागे, रबड़ की गोलियां चलाईं।

आपको बता दें कि सरकार और किसान संगठनों के बीच लगातार बातचीत हो रही है। केंद्र सरकार ने किसानों से वार्ता के लिए तीन कैबिनेट मंत्रियों की अगुवाई में कमेटी का गठन किया है। कई दौर की मीटिंग के बाद भी अब तक आंदोलनकारी किसान पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं।

इस बीच किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने बड़ा ऐलान किया है। पंजाब में रेलवे ट्रैक जाम करने की घोषणा की गई है। गुरुवार दोपहर 12 बजे से ट्रैक जाम करने का ऐलान किसानों ने किया है। इससे सरकार की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular