Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणाकिसान आंदोलन : शंभू बॉर्डर पर किसानों ने किया पथराव, ड्रोन से...

किसान आंदोलन : शंभू बॉर्डर पर किसानों ने किया पथराव, ड्रोन से दागे गए आंसू गैस के गोले, हालात तनावपूर्ण

- Advertisment -
- Advertisment -

अंबाला। किसान आंदोलन : किसानों के मार्च के चलते पुलिस ने दिल्ली से लगने वाले सभी बॉर्डरों पर सुरक्षा कड़ी कर रखी है। सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इसी बीच खबर है कि हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों का काफिला धीरे-धीरे बढ़ रहा है। वहीं खबर है कि किसानो के रोकने पर पुलिस पर पथराव किया गया है जिसके बाद तनाव बढ़ गया और तैनात पुलिस उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। आंसू गैस के गोले छोड़ने के लिए ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है।

हरियाणा सराकर ने करवाई तगड़ी नाकेबंदी

पुलिस पर पत्थरबाजी के बाद किसान संगठनों का कहना है कि भीड़ में कुछ शरारती तत्व घुस आये हैं जो पत्थरबाजी कर रहे हैं। वहीं किसान बैरिेकेड को तोड़ते हुए आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। किसानों को रोकने के लिए हरियाणा सराकर ने कई जगह तगड़ी नाकेबंदी की है। अंबाला का शंभू बॉर्डर किसानों को रोकने के लिए पहली दीवार है। अगर किसान इसे पार कर भी जाते हैं तो आगे भी कई ऐसी जगह हैं जहां उन्हें रोकने की तैयारी की गई है। वहीं, हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने कुछ किसानों को हिरासत में लिया गया है। कुछ किसानों ने ट्रैक्टर पर दीप सिद्धू के फोटो भी लगाए हैं।

अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे बंद

किसानों को रोकने यह है वह रूट, जिससे वे दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं। हालांकि हरियाणा सरकार ने किसानों को रोकने के लिए कई जगह तगड़ी नाकेबंदी की हुई है। अंबाला में शंभू बॉर्डर, बहादुरगढ़ में टीकरी बॉर्डर, सोनीपत के सिंघु बॉर्डर पर किसानों के कूच को रोकने के लिए किलेबंदी की गई है हरियाणा में हालात संभालने के लिए केंद्र ने BSF और CRPF की 64 कंपनियां भेजी हैं। किसानों के दिल्ली कूच के चलते अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे बंद कर दिया गया है। पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर को अंबाला की तरफ एक किलोमीटर तक सील कर दिया गया है। किसी को बॉर्डर पर जाने की परमिशन नहीं है। लोग रास्ते बंद होने के बाद घग्घर नदी पैदल पार कर रहे हैं। चंडीगढ़ और दिल्ली नैशनल हाइवे पर यात्रा ने करने की सलाह दी गई है।

शंभू बॉर्डर से दिल्ली की दूरी

शंभू बॉर्डर से दिल्ली 215 किमी दूर है। किसानों को रोकने के लिए सरकार ने शंभू बॉर्डर पर तगड़ी तैयारी की है। यहां पर सड़क पर नुकीली कीले बिछाई गई है। इसके अलावा बड़ी-बड़ी कंक्रीट और सिमेंट की दीवारें उन्हें रोकने के लिए लगाई गई है। इसके अलावा भारी पुलिस बल बॉर्डर पर तैनात किया गया है। वहीँ दिल्ली DCP अंकित सिंह ने बताया कि धारा 144 लगी हुई है। समूह में आना हथियार लाना और किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। उसके मद्देनजर हमने तैयारी की हुई है। सिंघु सीमा, टिकरी सीमा सहित द्वारका की सभी सीमाओं पर तैयारी कर ली गई है। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। ट्रैक्टरों को रोकने के लिए बैरियर लगाए गए हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular