Saturday, September 21, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में किसानों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सोंपा ज्ञापन, कही...

रोहतक में किसानों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सोंपा ज्ञापन, कही ये बात

ज्ञापन में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता चौधरी युद्धवीर सिंह को दिल्ली पुलिस की ओर से विदेशी दौरे पर जाने से रोकने वाले मामले में आपत्ति दर्ज कराई गई है।

रोहतक। रोहतक में संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एसडीएम विवेक आर्य को ज्ञापन सौंपा। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेता चौधरी युद्धवीर सिंह को दिल्ली पुलिस की ओर से विदेशी दौरे पर जाने से रोक कर हिरासत में लिए जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई है।

संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा से इंद्रजीत सिंह के साथ राजेन्द्र सिंह, ओम प्रकाश कादयान, प्रीत सिंह व मुकेश ने सब डिविजनल मजिस्ट्रेट विवेक आर्य को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोप लगाते हुए कहा गया है कि 9 दिसंबर को केंद्र की ओर से लिखित पत्र में किसान आंदोलन के सभी मुकदमें वापस लिए जाना स्वीकार किया गया था।

इसके बावजूद पुलिस केस का बहाना बनाकर युद्धवीर सिंह को जिस प्रकार रोका गया। वह सरकार की बदनीयत का परिणाम है। सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य व बिजली बिल संशोधन समेत अन्य मुद्दों को भी लागू करने से मुकर रही है।

इसीलिए किसान नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं ज्ञापन में एक न्यूज पोर्टल पर किसान आंदोलन की कवरेज के आधार पर यूएपीए के तहत किए केस को कथित तौर पर झूठा बताते हुए केस वापस लेने की भी मांग की गई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular