Friday, August 28, 2026
Homeखेल जगतमशहूर रेसलर और MLA विनेश फोगाट मां बनीं, बच्चे को दिया जन्म

मशहूर रेसलर और MLA विनेश फोगाट मां बनीं, बच्चे को दिया जन्म

Vinesh Phogat : मशहूर अंतरराष्ट्रीय रेसलर और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया। मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें सोमवार शाम अपोलो अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया था। उन्होंने मंगलवार सुबह 9 बजे बेटे को जन्म दिया। वहीं मीडिया को जानकारी देते हुए विनेश के ससुर राजपाल राठी ने बताया कि डिलीवरी ऑपरेशन के जरिए कराई गई।

बता दें कि विनेश फोगाट ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी 6 मार्च 2025 को इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट के जरिए दी थी। विनेश ने पति के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था- ऑवर लव स्टोरी कंटिन्यू विद न्यू चैप्टर (एक नए अध्याय के साथ हमारी प्रेम कहानी जारी है)।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular