Sunday, August 30, 2026
Homeखेल जगतनार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टेनिस चैंपियनशिप में दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले

नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टेनिस चैंपियनशिप में दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले

रोहतक : महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय में जारी नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टेनिस (महिला) चैंपियनशिप के दूसरे दिन (सोमवार) खेले गए मुकाबलों में विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों के बीच कड़े और रोमांचक मैच देखने को मिले। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया।

खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल, अखिल भारतीय विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक डॉ. नफीस अहमद ने खिलाडियों का हौसला बढ़ाया। टेनिस कोच श्रवण कुमार ने बताया कि आज के पहले मुकाबले में शौतास प्रयागराज और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली के बीच मैच खेला गया, जिसमें शौतास प्रयागराज टीम वॉकओवर के माध्यम से विजयी रही।

दूसरे मुकाबले में लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने शिव नादर विश्वविद्यालय को 2-1 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। वहीं तीसरे मुकाबले में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की टीम ने पीआरएसयू प्रयागराज को 2-0 से हराया।
चौथे मुकाबले में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली की टीम ने एचएनबीयू गढ़वाल को 2-0 से पराजित कर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की। दिन के अंतिम मुकाबले में लखनऊ विश्वविद्यालय ने शौतास प्रयागराज को 2-0 से हराकर एक और जीत अपने नाम की और टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी रखा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने सभी विजेता टीमों को बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular