Friday, May 17, 2024
Homeदेशदिवाली से पहले EPFO होल्डर्स को मिली खुशखबरी, मिलने लगा ब्याज का...

दिवाली से पहले EPFO होल्डर्स को मिली खुशखबरी, मिलने लगा ब्याज का पैसा, चेक करें बैलेंस

- Advertisment -

सोशल मीडिया के माध्यम से ईपीएफओ ने बताया कि ब्याज अकाउंट में ट्रांसफर करने की प्रकिया शुरू कर दी गई है। ब्याज के पूरे पैसे बिना किसी नुकसान के खाताधारकों को इस सला मिलेंगे। इसके साथ ही ईपीएफओ ने कर्मचारियों को धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

- Advertisment -

नई दिल्ली। दिवाली से पहले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने कर्मचारियों को तोहफा देते हुए वित्त वर्ष 2022-23 की ब्याज दरों को खाते में ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है। ध्यान देने वाली बात ये है कि इस वित्त वर्ष में ईपीएफओ अकाउंट होल्डर्स के खाते में जमा राशि पर 8.15 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

इस वित्त वर्ष में EPFO अकाउंट होल्डर्स के खाते में जमा राशि पर 8.15 फीसदी दर ऑफर कर रहा है। गौरतलब है कि ईपीएफओ की ब्याज दर हर साल सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी और वित्त मंत्रालय तय करता है। इस साल जून में सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 की ब्याज दरों का ऐलान किया था। इसके बाद से अब सरकार पीएफ खाताधारकों के अकाउंट में ब्याज दर के पैसे ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है।

सोशल मीडिया के माध्यम से ईपीएफओ ने बताया कि ब्याज अकाउंट में ट्रांसफर करने की प्रकिया शुरू कर दी गई है। ब्याज के पूरे पैसे बिना किसी नुकसान के खाताधारकों को इस सला मिलेंगे। इसके साथ ही ईपीएफओ ने कर्मचारियों को धैर्य बनाए रखने की अपील की है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने दिवाली से पहले 24 करोड़ से अधिक खातों में कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) का ब्याज जमा कर दिया है।

ईपीएफओ का 71वां स्थापना दिवस मनाते हुए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने इस बात पर संतोष जताया कि ईपीएफओ इस साल 8.15 फीसदी ब्याज दे रहा है। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने पहले 2023-24 के लिए ईपीएफ योजना में 8.15 फीसदी ब्याज जमा करने की मंजूरी दी थी। ईपीएफ की राशि हर महीने मिलने वाली सैलरी से कटती है, ब्याज की गणना हर महीने की जाती है। इसका ब्याज साल के आखिर में दिया जाता है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular