Monday, May 20, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में बिजली निगम का दरबार बना शो पीस, शिकायतों को भी...

रोहतक में बिजली निगम का दरबार बना शो पीस, शिकायतों को भी दूर करने के लिए मिलते हैं केवल आश्वासन

- Advertisment -

सर्कल फोरम चेयरमैन मनिन्द्र सिंह कादयान ने कहा कि बैठक से काफी उपभोक्ताओं को फायदा हुआ है। अधिकतर शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया है। बाकी बची हुई शिकायतों को खत्म करने के लिए निर्देश दिया गया है। उनका भी समाधान किया जाएगा।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में बिजली निगम द्वारा लगाया जा रहा जनता दरबार केवल शो पीस साबित हो रहा है। शिकायते दूर कम और आश्वासन अधिक मिलते हैं। जिन समस्याओ को उसी समय हल करने का दावा किया जाता है वहीँ समस्याओं को लेकर लोग एक महीने बाद वापिस पहुंच जाते हैं। उसके बाद फिर से वही आश्वासन मिलता है। यही वजह है लोगों ने ऐसे दरबारों में आना कम कर दिया है।

आपको बता दें 4 माह से हर सप्ताह बिजली विभाग की ओर से शिविर लगाया जा रहा है। इसमें मार्च माह के दौरान 62 शिकायतें आई, जिनमें से 25 लोगों को लौटना पड़ा। जिन समस्याओं का समाधान का दावा अधिकारी करते हैं वह भी अभी दूर नहीं की गई है। कुछ लोग तो कह चुके हैं कि कई बार शिविर में आने के बावजूद समस्या खत्म नहीं हुई है। इसके बाद अप्रैल माह में 37 शिकायतें शिविरों में पहुंची। जिनमें से 13 उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा है। उपभोक्ता कई बार चक्कर काटने के बाद भी दफ्तरों में घूमने का काम बढ़ा हुआ है। अबकी बार केवल 9 शिकायतें आई जबकि पिछली बार केवल 5 शिकायते आई थी जिसमे से तीन का समाधान किया गया था। लोगों का कहना है कहते हैं समाधान हो गया लेकिन अगली बार बिल आते ही वही समस्या वापिस आ जाती है ऐसे में यहां आकर टाइम क्यों खराब करना।

आपको बता दें यह दावा कर के कि बिजली उपभाेक्ताओं काे किसी भी प्रकार की समस्या न हाे इसके लिए साप्ताहिक शिविर लगाए जा रहे हैं। लेकिन, इन शिविराें का लाभ लाेगाें काे नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में लाेगाें काे मायूस हाेकर लाैटना पड़ रहा है। बिजली उपभोक्ताओं की समस्या का जल्द निस्तारण करने के लिए कल भी मंगलवार को बिजली निगम दफ्तर में बैठक आयोजित की गई। जिसमें उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुना गया। इनमें कई लोगों की समस्या का समाधान नहीं होने पर मायूस होकर लौटना पड़।

उपभोक्ता शिकायत निवारण सर्कल फोरम की तरफ से राजीव गांधी विद्युत भवन में बिजली दरबार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाया गया था। अपनी समस्या लेकर आए उपभोक्ताओं की शिकायतों को शामिल किया गया। इस निर्धारित समय के दौरान कुल 9 शिकायतें आईं। फोरम के चेयरमैन मनिन्द्र सिंह कादयान ने लोगों की शिकायतें सुनी। इस बीच 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि 3 शिकायतों का समाधान करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को आदेश जारी किया गया।

गांधी कैंप निवासी पवन ने बैठक के बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 के अगस्त माह में शास्त्रीनगर में मकान खरीदा था। उस पर मकान के बाहर लगा हुआ मीटर उतरा हुआ था। मकान खरीद लेने के बाद कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया। जिस पर बताया गया कि मकान के कनेक्शन पर 6 लाख रुपए का बिल बकाया है। यह भरने के बाद ही नया कनेक्शन मिल पाएगा। पवन ने कहा कि इतनी बड़ी रकम वह कैसे अदा कर पाएगा। समस्या का समाधान नहीं हो पाया।

बहु अकबरपुर गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने शास्त्रीनगर में किराए पर दुकान किराए पर ले रखी है। इसमें नट बोल्ट बेचते हैं। हर माह अपना बिल जमा करता रहा है। पिछले माह दुकान का बिल 81 हजार रुपए आया। जमा किए हुए बिल की रसीद दिखाने पर बैठक में अफसरों ने क्षेत्रीय एसडीओ के पास भेज दिया। जहां अफसर ने कहा कि बिल जमा करना ही पड़ेगा। कई दिनों से गलत बिल के कारण चक्कर काटने पड़ रहे हैं। आजादगढ़ कॉलोनी निवासी अजयवीर सिंह ने बताया कि उनका बिल पिछले कई माह से गलत आता है। पहले भी बैठक में आने के बाद ठीक हुआ था। अबकी बार पर 3 हजार रुपए अधिक आए हैं। समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

पिछले मंगलवार अनिल कुमार ने शिविर में पहुंचकर बताया था कि उनकी डी पार्क पर गारमेंट का शोरूम है। बराबर में खंभे पर तार लिपटे हुए हैं। जिनमें आग की लपटें उठ चुकी हैं। बिजलीकर्मियों ने आकर केवल वायर के ज्वाइंट ठीक कर दिए। जबकि उनसे वायर बदलने के लिए कहा गया था। क्योंकि वायर बदले बिना समस्या का समाधान नहीं हो सकता। बैठक में बाद में समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया गया। वार्ड नंबर 16 के पूर्व पार्षद जयकिशन राजोतिया के बेटे अभिमन्यु ने बताया कि वह काठ मंडी में मकान बना रहे हैं। वर्ष 2018 में कनेक्शन लेने के लिए अप्लाई किया था। लेकिन इधर से उधर चक्कर कटाए जा रहे हैं। पिछले दो माह में हुई बैठकों में लगातार समस्या रखने के बाद अब फिर से केवल आश्वासन दिया है।

सर्कल फोरम चेयरमैन मनिन्द्र सिंह कादयान ने कहा कि बैठक से काफी उपभोक्ताओं को फायदा हुआ है। अधिकतर शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया है। बाकी बची हुई शिकायतों को खत्म करने के लिए निर्देश दिया गया है। उनका भी समाधान किया जाएगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular