Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक की सड़कों को चमकाने की कवायद शुरू, दो करोड़ से दुरुस्त...

रोहतक की सड़कों को चमकाने की कवायद शुरू, दो करोड़ से दुरुस्त होंगी सड़कें, शौचालय व चौपाल

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक की सड़कों को चमकाने की कवायद शुरू होने वाली है। दो करोड़ से सड़कों, सार्वजनिक शौचालय और चौपाल का निर्माण होगा, जिसके लिए बजट एमएलए फंड से मिलेगा। विधायक भारत भूषण बतरा ने निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों और कांग्रेस पार्षदों के साथ मिलकर विकास कार्यों की समीक्षा की, साथ ही अधिकारियों को जल्द काम शुरू कराने के लिए कहा।

सिंचाई विश्राम गृह में हुई बैठक में विधायक ने अधिकारियों से आदर्श ग्राम योजना के तहत कराए गए पांच करोड़ के विकास कार्यों की रिपोर्ट मांगी। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत सभी कार्य पूरे हो गए हैं। अब दो करोड़ रुपये के एमएलए फंड से 17 गलियों का निर्माण होगा। इसके लिए निगम ने टेंडर जारी कर दिए हैं। विधायक ने निगम के अधिकारियों से कहा कि वे समय का ध्यान रखें। सुनिश्चित करें कि गलियों का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाए। पार्षद कदम सिंह व गुलशन ईशपुनियानी ने कहा कि गलियों का निर्माण कार्य न होने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में कार्यकारी अभियंता मनदीप धनखड़ और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

नगर निगम कार्यकारी अभियंता मनदीप धनखड़ ने कहा कि एमएलए फंड से पांच करोड़ के काम करवा दिए गए हैं। दो करोड़ के विकास कार्यों की सूची विधायक की तरफ से आई थी। सभी कार्यों का टेंडर कर दिया है, जल्द काम शुरू करवाएंगे।

शहर की इन गलियों का होगा निर्माण

वार्ड 20 के कमला नगर में जय गुरुदेव स्कूल रोड और अन्य सीसी सड़क पर 3.62 लाख रुपये खर्च होंगे।
वार्ड 20 एकता कॉलोनी में परमानंद किराना स्टोर के पास 5.85 लाख रुपये से बनेगी सीसी की सड़क।
वार्ड 20 चौगान माता मंदिर पर आईपीबी स्ट्रीट के निर्माण पर खर्च होंगे 4.87 लाख रुपये।
वार्ड 13 सीसी स्ट्रीट सोम स्वीट्स के सामने गुरु कृपा मार्केट तक 2.7 लाख से बनेगी सड़क।
वार्ड 14 गांधी कैंप में मिगलानी क्रॉकरी से गौतम फैशन हब तक सीसी सड़क पर खर्च होंगे 5.35 लाख रुपये।
वार्ड 17 पाड़ा मोहल्ला में पटवारखाने से रामजानकी मंदिर तक सड़क पर खर्च होंगे 8.50 लाख रुपये।
वार्ड 5 में कबीर कॉलोनी की एससी चौपाल के हॉल का निर्माण पर खर्च होंगे 18.11 लाख रुपये।
वार्ड 6 में रविदास धर्मशाला का निर्माण कार्य पर खर्च होंगे 4.05 लाख रुपये।
कोर्ट परिसर चौक पर नए शौचालय के निर्माण पर खर्च होंगे 20.05 लाख रुपये।
वार्ड 13 में विकास नगर में सड़क निर्माण पर खर्च होंगे 9.5 लाख रुपये।
न्यू राजेंद्र नगर में गली निर्माण पर खर्च होंगे 3.61 लाख रुपये।
सेक्टर एक की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सड़क के मरम्मत पर खर्च होंगे 20.35 लाख रुपये।
सेक्टर 14 में सड़कों के पैचवर्क पर खर्च होंगे 24.93 लाख रुपये।
सेक्टर 14 में पार्क के साथ ग्रीन बेल्ट के साथ टाइलिंग पर खर्च होंगे 7.64 लाख रुपये।
वार्ड 13 में सीसी सड़क कार्य पर खर्च होंगे 20.67 लाख रुपये।
वार्ड 8 में चौधरी रन सिंह लेन किशनपुरा में इंटरलॉकिंग पर खर्च होंगे 38.60 लाख रुपये।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular