Wednesday, July 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशEarthquake: हरियाणा- दिल्ली में तेज आवाज के साथ कांपी धरती, लोग घरों...

Earthquake: हरियाणा- दिल्ली में तेज आवाज के साथ कांपी धरती, लोग घरों से बाहर भागे, झज्जर में था केंद्र

Earthquake: हरियाणा, दिल्ली-NCR और यूपी में गुरुवार सुबह 9.04 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जब भूकंप आया तो आमजन में डर का माहौल बन गया, जिसकी वजह से लोग अपने मकान और दुकानों,दफ्तरों से बाहर आ गए। हरियाणा में सबसे अधिक झटके रोहतक और झज्जर जिले में महसूस किए गए। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

वहीं राजकीय महाविद्यालय नारनौल के मौसम विशेषज्ञ और भूगोल विद डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि भूकंप का केंद्र जिला झज्जर के गांव रामपूरा में अक्षांश 28.63 और देशांतर 76.68 में रहा है। इस भूकंप की तीव्रता 4.4 रही और धरती के अंदर 10 किलोमीटर गहराई रही है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular