Thursday, May 2, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में अगले 24 घंटे में आएगी धूलभरी आंधी, तेज बारिश की...

हरियाणा में अगले 24 घंटे में आएगी धूलभरी आंधी, तेज बारिश की संभावना, 45 किमी प्रति घंटे होगी हवा की रफ्तार

- Advertisment -

भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा और एनसीआर में अगले 24 घंटे में तेज बारिश की संभावना जताई है। साथ ही गरज चमक के साथ तेज हवा भी चलेगी जिसकी रफ्तार 35-45 किमी प्रति घंटे होगी। प्रदेश में शुक्रवार की सुबह से ही मौसम ठीकठाक बना हुआ है।

- Advertisment -

चंडीगढ़। हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटे में धूल भरी आंधी आएगी। साथ ही तेज बारिश और गरज चमक की भी संभावना है। हवा की रफ्तार 35-45 किमी प्रति घंटे होगी। इसके अलावा कई इलाकों में हलकी बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि थोड़ी ही देर में काले बादल छाने की संभावना दिखाई दे रही है। 29 मई तक जारी मौसम पूर्वानुमान में राज्य के अधिकांश इलाकों में गरज के साथ 35-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और ओलावृष्टि की भी संभावना है। हालांकि, यह बड़े पैमाने पर नहीं होगा। चार दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है।

मौसम विभाग ने बताया कि धूल की परत पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ रही है। यह मध्यम से थोड़ा घना धूल का आवरण है, जो हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में पहुंच जाएगा। दिल्ली के साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, रोहतक और हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को कवर करेगा। धूल भरी आंधियों और तेज हवाओं ने रेगिस्तानी क्षेत्रों से धूल को और बढ़ा दिया है। शहरों को आंधी पहुंचने से धूल छाए जाएगी और आसमान धुंधला हो जाएगा। साथ वायु की गुणवत्ता भी खराब हो जाएगी।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 26 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में अपना असर दिखाएगा। इसके प्रभाव से तेज आंधी और बूंदाबांदी की गतिविधि जारी रहेगी। 26 मई को उत्तरी हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र जिलों में कुछ स्थानों पर वज्रपात और बिजली गिरने की संभावना है। इसके बाद, 27 व 28 मई को भी इन जिलों में अधिकतर जगहों पर ऐसे ही हालात बने रहेंगे।

इसी प्रकार दक्षिण एवं दक्षिण पूर्व हरियाणा जिले महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, पानीपत, सोनीपत तथा पश्चिम एवं दक्षिण पश्चिम हरियाणा जिले हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक, जींद एवं चरखी दादरी में शुक्रवार 26 मई को शाम के समय से ही मौसम खराब रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने यहां आंधी और बूंदाबांदी की प्रबल संभावना जताई है। इन सभी जिलों में 27 और 28 मई को भी स्थिति में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, 29 मई को आंधी- तूफान में कुछ बदलाव जरूर देखने को मिलेगा। मौसम विशेषज्ञों ने 29 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना जताई है। अगर ऐसा होता है तो बारिश और आंधी का दौर फिर से शुरू हो जाएगा।

वर्तमान में प्रदेश में किसान नरम (कपास) और ज्वार- ग्वार आदि की बुवाई कर रहे हैं। 1 से 4 दिन से बोई गई फसलों में बारिश से जलभराव हो रहा है। यानी बोए गए बीजों के अंकुरित होने के बाद रास्ते में ही मिट्टी जम गई है। ऐसे में किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें दोबारा बोवनी करनी पड़ सकती है। राज्य में बादल छाए रहने, बारिश और आंधी की स्थिति के कारण अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास आ गया है। हालांकि, बुधवार की तुलना में गुरुवार को तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई लेकिन फिर भी प्रदेश में तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान में भी 3.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

पंचकूला में न्यूनतम पारा सबसे कम 18.5 डिग्री रहा. 24 घंटे के दौरान इसमें 4.1 डिग्री की गिरावट आई। फरीदाबाद में 28.8 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रात रही। अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहा. जो सामान्य से 5.2 डिग्री नीचे बना हुआ है. ऐसे में नौतपा में भी लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। आज की धूप में चुभन नहीं है और न ही गर्म हवा चल रही है। अधिकतम तापमान में भी और दिनों के मुकाबले गिरावट है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular