Tuesday, May 21, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में एक करोड़ की हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस...

रोहतक में एक करोड़ की हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने 7 दिन का लिया रिमांड

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक पुलिस ने थाना शहर एरिया से 2 युवकों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। युवक से 550 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने मुख्य आरोपी नईम को 7 दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा है।

DSP मेधा भूषण के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स सेल टीम प्रभारी PSI प्रविंद्र ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कच्चा चमारिया रोड के पास से रोहतक की पीर वाली गली कबीर कॉलोनी निवासी नईम को काबू किया गया। तलाशी लेने पर युवक के पास पिट्‌ठू बैग से 550 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर सामने आया कि आरोपी नईम हेरोइन का कुछ हिस्सा अपने साथी रोहित को बेचना था।

आरोपी के साथी रैनकपुरा निवासी रोहित को गिरफ्तार किया गया है। नईम उतर प्रदेश से हेरोइन खरीदकर लाया है। हेरोइन की कीमत स्थानीय बाजार में करीब 1 करोड़ रुपए है। नशे के अवैध धंधे में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular