Sunday, November 29, 2026
Homeहरियाणारोहतककोरियोग्राफी में रोहतक पीजीआई की डॉ. वसुधा ने UP में जीता...

कोरियोग्राफी में रोहतक पीजीआई की डॉ. वसुधा ने UP में जीता पुरस्कार

रोहतक : पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के बायोकेमेस्ट्री विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर वसुधा धूपर ने बरेली में मिस और मिसेज उत्तर प्रदेश प्रतियोगिता 2024 में बतौर शो कोरियोग्राफर हिस्सा लिया। जिसके लिए उन्हें बरेली के मेयर उमेश गौतम ने सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के दौरान उनके द्वारा की गई कोरियोग्राफी को प्रतिभागियों ने टैलेंट राउंड में प्रस्तुत किया जिसे सभी ने सराहा।

इस उपलब्धि के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए डॉक्टर वसुधा धूपर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। कार्यक्रम में बरेली के मेयर मुख्य अतिथि रहे।

RELATED NEWS

Most Popular