Tuesday, May 21, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में दहेज़ ने फिर ले ली एक बेटी की जान, मायके...

रोहतक में दहेज़ ने फिर ले ली एक बेटी की जान, मायके में हुआ अंतिम संस्कार

- Advertisment -

घरौंठी गांव निवासी हरिओम राठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 11 माह पहले 20 वर्षीय बेटी मोनी का विवाह जींद जिले के गांव किला जफरगढ़ निवासी संदीप के साथ की थी।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में दहेज़ के दानव ने फिर एक बेटी की जान ले ली। लाखनमाजरा खंड के गांव घरौंठी में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। क्योंकि उसका पति, जेठ व सास न केवल प्रताड़ित कर रहे थे, बल्कि पति ससुराल भी लेकर नहीं जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव पिता को सौंप दिया। पिता ने मायके में ही बेटी का अंतिम संस्कार किया। साथ ही पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

घरौंठी गांव निवासी हरिओम राठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 11 माह पहले 20 वर्षीय बेटी मोनी का विवाह जींद जिले के गांव किला जफरगढ़ निवासी संदीप के साथ की थी। शादी में दिए दान-दहेज को लेकर ससुराल वाले उसकी बेटी को परेशान कर रहे थे। शादी के बाद उसकी बेटी 20 दिन एक बार व 10 दिन एक बार ससुराल गई। उसका पति व ससुराल वाले लेकर नहीं जा रहे थे। पिछले तीन माह से बेटी मायके में ही थी। इस कारण तनाव में रहती थी। वह पांच दिसंबर को पंचायत लेकर उसकी ससुराल गया। आरोपी बेटी को ससुराल लेकर जाने के लिए तैयार नहीं हुए। इससे बेटी तनाव में आ गई और उसने सुबह नौ बजे घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular