Wednesday, May 8, 2024
Homeदेशदिवाली से पहले इन 2 दिन करें खरीदारी, धन ही धन का...

दिवाली से पहले इन 2 दिन करें खरीदारी, धन ही धन का होगा लाभ

- Advertisment -
- Advertisment -

इस साल 12 नवंबर 2023 को दिवाली का पर्व मनाया जायेगा। इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करने का परंपरा है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में अर्थसंबंधी सभी परेशानियां दूर हो जाती है। इस दिन श्रद्धा भाव से मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करनी चाहिए।

धनतेरस और दिवाली की तिथि पर खरीदारी करने का प्रावधान है। इस साल 10 नवंबर 2023 को धनतेरस है। ज्योतिषियों का मानना है कि दिवाली से पहले खरीदारी के लिए महादुलर्भ मुहूर्त का संयोग बन रहा है। इस योग में खरीददारी करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

इस शुभ मुहूर्त में दिवाली से पहले करें खरीदारी 

कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 12 नवंबर को दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन 13 नवंबर को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगी। दिवाली से पहले कार्तिक माह की अष्टमी और नवमी तिथि पर खरीदारी के लिए पुष्य नक्षत्र का महा दुर्लभ मुहूर्त बन रहा है। इस योग में खरीदारी करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। खरीदारी हेतु पुष्य नक्षत्र सर्वश्रेष्ठ और उत्तम माना जाता है।

पुष्प नक्षत्र तिथि  और सर्वार्थ सिद्धि योग

कार्तिक माह की सप्तमी तिथि पर  सुबह 07 बजकर 57 मिनट पर पुष्य नक्षत्र शुरू हो रहा है, जो अगले दिन यानी 5 नवंबर को 10 बजकर 29 मिनट तक है। इस दौरान दिवाली की खरीदारी कर सकते हैं। अष्टमी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस योग का निर्माण सुबह 06 बजकर 36 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 29 मिनट तक है। इस योग में शुभ कार्य कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- बस एक क्लिक और खाते से उड़ गए 1.90 लाख रुपए

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular