Saturday, May 18, 2024
Homeज्योतिषधनतेरस पर ना खरीदें ये सामान, शनि, राहू और केतु ना कर...

धनतेरस पर ना खरीदें ये सामान, शनि, राहू और केतु ना कर दें अमंगल

- Advertisment -
- Advertisment -

दिवाली से ठीक दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 10 नवंबर को ये पर्व है। इस दिन लोग सोना, चांदी, मकान, दुकान, फ्लैट, वाहन आदि की खरीदारी करते हैं। शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी का प्रतीक मानकर इन चीजों की खरीददारी की जाती है। माता लक्ष्मी धन, वैभव और ऐश्वर्य की देवी हैं।

लेकिन धनतेरस पर कुछ धातु के सामान की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ये अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए।

धनतेरस पर ना खरीदें ये सामान 

धनतेरस के दिन स्टील, लोहा, एल्युमिनियम से बने सामान की खरीदारी करने से बचना चाहिए। लोहे का संबंध शनि ग्रह से है और एल्युमिनियम का संबंध पाप ग्रह राहु से है। स्टील का संबंध राहु, केतु और शनि से माना जाता है। धनतेरस के दिन आपको राहु, केतु और शनि से जुड़ी वस्तुओं को घर नहीं लाना चाहिए। ये तीनों ही ग्रह अशुभ फल देने वाले माने जाते हैं। साथ ही चीनी मिट्टी का सामान, कांच का सामान, काला कंबल, काले वस्त्र, नीले रंग के कपड़े नहीं खरीदने चाहिए।

इस दिन क्या-क्या खरीदें 

सोना- इस दिन सोने की सिक्का, आभूषण आदि की खरीदारी करनी चाहिए। इन्हें माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। सोने का संबंध बृहस्पति से है।

पीतल- इस आप पीतल की वस्तुएं खरीद सकते हैं। यह भगवान धन्वंतरि का प्रिय धातु भी है और धनतेरस पर धन्वंतरि जयंती भी मनाते हैं। पीतल का संबंध गुरु ग्रह से है। यह शुभ माना जाता है।

चांदी- आप चांदी के सिक्के, चांदी के बर्तन या आभूषण खरीद सकते हैं। इसका संबंध चंद्रमा से है। यह आपके सुख और समृद्धि में वृद्धि करने वाला होता है।

सोना, चांदी और पीतल के अलावा धनतेरस पर आप तांबे की वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। साथ ही साथ इस दिन झाडू, नमक, धनिया खरीदना शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें- दिवाली पर घर सजाते वक्त ना करें ये काम, वरना पछताना पड़ेगा

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular