Saturday, May 18, 2024
Homeज्योतिषदिवाली पर 5 रुपए का धनिया संवार सकता है आपकी किस्मत

दिवाली पर 5 रुपए का धनिया संवार सकता है आपकी किस्मत

- Advertisment -
- Advertisment -

12 नवंबर को दीपों का त्योहार दिवाली मनाया जायेगा। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। सुख समृद्धि पाने के लिए लोग इस दिन कुछ विशेष उपाय भी अपनाते हैं। कहा जाता है कि माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सूखा धनिया का उपाय बहुत लाभकारी होता है। दिवाली के दिन सूखा धनिया का विशेष उपाय करने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है।

दिवाली पर सूखा धनिया करेगा कमाल 

लाल कपड़े में धनिया और चांदी का सिक्का रखें- माता लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए आप दिवाली के दिन माता लक्ष्मी के सामने लाल कपड़े में धनिया और चांदी का सिक्का रख दें। इसके बाद माता लक्ष्मी के साथ सूखे धनिया की भी पूजा करें। लक्ष्मी पूजन के बाद  सभी चीजों को लाल कपड़े में बांध लें और उस पोटली घर की अलमारी में रख दें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक उन्नति के शुभ योग भी बनते हैं।

माता लक्ष्मी को सूखा धनिया अर्पित- दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के वक्त माता लक्ष्मी को सूखा धनिया अर्पित करें और पूजन के बाद उसको किसी साफ जमीन के नीचे बो दें। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और जैसे जैसे धनिया उगता जाएगा, वैसे वैसे आपकी आर्थिक उन्नति होती जाएगी।

मिट्टी के बर्तन में सूखा धनिया- दिवाली के दिन मिट्टी के बर्तन में थोड़ा सूखा धनिया, 21 रुपए और थोड़ा सा पानी मिलाकर मिक्स कर दें। इसके बाद उस मिट्टी के बर्तन को उत्तर दिशा की तरफ रख दें, उत्तर दिशा माता लक्ष्मी की दिशा मानी जाती है। इसके बाद भाई दूज तक हर रोज उसकी पूजा करें। फिर धनिया जब निकल जाए तो उसमें से एक सिक्का लेकर उसको धन के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से धन धान्य की कमी नहीं होगी और परिवार के सदस्यों की अच्छी उन्नति होगी।

ये भी पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, फेफड़ों के साथ-साथ दिल पर भी असर कर रहा है वायु प्रदूषण

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular