Monday, August 18, 2025
Homeस्वास्थ्यडेरा प्रमुख राम रहीम को फिर मिली पैरोल , 50 दिन के...

डेरा प्रमुख राम रहीम को फिर मिली पैरोल , 50 दिन के लिए आएंगे बाहर ,डेरे में जाने की नहीं इजाजत

हरियाणा। डेरा प्रमुख राम रहीम को फिर से पैरोल मिलने की खबर सामने आयी है। मिली जानकरी के अनुसार आज यानि शुक्रवार को रोहतक के सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को फिर से 50 दिन के लिए पैरोल मिली है। जिसके बाद राम रहीम आज शाम या कल सुबह तक जेल से बाहर आ सकते हैं। पैरोल पर जेल से बहार आने की सूचना मिलते ही पुलिस ने जेल के बार कड़ी सुरक्षा का पहरा लगा दिया है।

आपको बता दें कि गुरमीत को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। शुक्रवार को उसकी 50 दिन के पैरोल की अर्जी मंजूर हो गई। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो जेल परिसर के आसपास सतर्कता बढ़ा दी गई। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने आउटर हिसार बाईपास, रुपया चौक से लेकर आईएमएमए तक छानबीन की। खुफिया विभाग के सूत्रों का कहना है कि रामरहीम किसी भी समय जेल से बाहर आ सकता है। डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम उसे यूपी छोड़कर आएगी।

  
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह 12वीं बार जेल से बाहर आएगा। उसे आठवीं बार पैरोल मिली है। जेल में उसको कैदी नंबर 8647 नंबर दिया गया है। अब तक रामरहीम की ज्यादातर पैरोल यूपी के बागपत जिले के बरनावा आश्रम में कटी है।

इन दलीलों पर मिल रही पैरोल या फरलो
पैरोल या फरलो के लिए राम रहीम ने पहले बीमार मां को देखने की दलील दी थी। जिसके बाद वह गुरुग्राम के अस्पताल में आया था। इसके बाद उसने अपनी गोद ली हुई बेटियों की शादी कराने के लिए पैरोल मांगी। फिर यूपी आश्रम के आसपास अपने खेतों की देखभाल करने और पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती मनाने के लिए के लिए पैरोल में दलीलें दी थी।

सिरसा डेरे की नहीं इजाजत
राम रहीम जब भी वह ज्यादा वक्त के लिए आया तो वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बरनावा आश्रम में ही रुका। पैरोल या फरलो के दौरान उसे सिरसा स्थित उसके डेरा सच्चा सौदा के हेडक्वार्टर में रुकने की इजाजत नहीं मिलती है।इस बारे में हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर भी कह चुके हैं कि राम रहीम को जेल नियमों के अनुसार पैरोल या फरलो मिलती है। इतना जरूर है कि सरकार राम रहीम को सिरसा आने की इजाजत नहीं देती।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular