Saturday, August 22, 2026
Homeपंजाबपंजाब में घने कोहरे और शीतलहर से लोगों की बड़ी परेशानी

पंजाब में घने कोहरे और शीतलहर से लोगों की बड़ी परेशानी

पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत में घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है। आज घने कोहरे के कारण पंजाब के करीब एक दर्जन शहरों में विजिबिलिटी कम हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने 31 दिसंबर को राज्य में घने कोहरे और ठंड के कारण ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पंजाब-चंडीगढ़ के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ती जा रही है। शीतलहर की चेतावनी के बीच अब कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के कुछ जिलों में सोमवार रात से ही कोहरा देखा गया। इसके साथ ही सुबह तक कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य के करीब दर्ज की गई है। इसके साथ ही पंजाब में दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम है। इस बीच लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेते दिखे।

मौसम केंद्र के मुताबिक आज पंजाब में कोहरे और शीतलहर के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर और मालेरकोटला में स्मॉग अलर्ट जारी किया गया है। यहां दृश्यता 50 मीटर या उससे भी कम हो सकती है।

जगजीत सिंह डल्लेवाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

तापमान गिरेगा
मौसम केंद्र के मुताबिक आज पंजाब और चंडीगढ़ के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 1 जनवरी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। वहीं 6 जनवरी के आसपास दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। जिसका असर पश्चिमी हिमालय रेंज पर देखने को मिलेगा. इसके बाद पहाड़ों पर फिर से बर्फबारी होने की संभावना है। आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में फिर से ठंड बढ़ने की उम्मीद है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular