Friday, August 14, 2026
Homeदिल्लीDelhi Traffic: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी; इन रास्तों पर...

Delhi Traffic: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी; इन रास्तों पर जाने से बचें…

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की यात्रा के मद्देनजर सोमवार शाम से यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन के संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है।

जारी एडवाइजरी के अनुसार,सोमवार  शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक सरदार पटेल मार्ग, कमल अतातुर्क रोड, गुरुग्राम रोड, परेड रोड, थिमैया मार्ग, एयर फोर्स रोड और आसपास के इलाकों में किसी भी वाहन को रोकने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी।


वहीं पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक, सेंट्रल दिल्ली में कुछ रास्तों पर ट्रैफिक को बदला जाएगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular